भरवां टमाटर – Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneer Tomato Recipe

📅 8 फरवरी 2009 👁 4.3 लाख बार देखी गई 💬 61 कमेंट ★ 3.4 (6435)

Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar

भरवां सब्जियों का स्वाद कुछ तो कुछ अलग ही होता हैं. जब कभी भी आपका किसी भरवां विशेष बनाने के लिये मन करे तो भरवां टमाटर बनाकर देखिये. ये बड़े स्वादिष्ट बनते हैं.

Read - Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for stuffed Tomato

  • टमाटर - 8 (मीडियम आकार के) (600 ग्राम)
  • आलू - 2 (150 ग्राम) उबले हुये
  • पनीर - 100 ग्राम
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
  • हींग -1 पिंच 
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरे हुए)
  • किशमिश -1 टेबल स्पून 
  • काजू - 5-6 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Stuffed Tomato Recipe

Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneerटमाटर को धोकर पानी सूखने तक सुखाइए.

इसके बाद टमाटर के ऊपर की तरफ चाकू से थोड़ा सा काटकर  अलग करके एक कैप की तरह उसे हटा लीजिये. टमाटर के अन्दर से चाकू की सहायता से पल्प निकाल दीजिये, पल्प को एक अलग प्याले में रख दीजिए. सारे टमाटर इसी तरह से पल्प निकाल कर  खोखला करके तैयार कर लीजिए. 

पल्प को मिक्सर से ग्राइंड करके और बारीक पेस्ट बना लीजिए.

काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. आलू छीलकर बारीक काट लीजिये. पनीर को क्रम्बल कर लीजिए और थोड़ा सा पनीर बाद में कद्दूकस करने के लिए बचा लीजिये. 

पैन गरम करके इसमें 1.5 तेल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर ब्राउन कीजिये, इसके बाद हींग, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालते हुए मसाला चलाइए. मसाले में आधा पल्प, लाल मिर्च पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक भी डालकर मिलाइए. इसे मसाले से तेल अलग होने तक पकाइए.

इसमें काजू, किशमिश और गरम मसाला डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ में बारीक तोड़े आलू डालकर मिक्स करते हुए मैश कर लीजिए. आलू के मसाले के साथ अच्छे से भुन जाने के बाद क्रम्बल पनीर और हरा धनिया इसमें डाल दीजिए. इन्हें अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट और पका लीजिए. टमाटर में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

खोखले किये गये टमाटर में चम्मच से स्टफिंग भरकर प्लेट में लगा कर रख दीजिये. ये टमाटर आप निम्न तरीकों से पका सकते हैं.

भारी तले वाली कढ़ाई में

कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. धीमी गैस पर कढ़ाही में टमाटर लगाकर, टमाटर के ऊपर एक टेबल स्पून तेल डाल लीजिए. टमाटर को ढककर धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये.

बाद में,  सावधानी से चिमटे की सहायता से उनकी साइड बदल दीजिए ताकि ये हल्के नरम हो जाए. इन्हें ढककर 2 मिनिट पकने दीजिए. फिर से चैक कीजिए और इन्हें घुमाते हुए और तरफ से भी पका लीजिए. 

टमाटर को पकने में 7 से 8 मिनिट लगे हैं और हर 2 मिनिट में इन्हें घुमाकर पकाया जाता है. 

भरवां टमाटर तैयार हैं. इन्हें सावधानी से एक-एक करके कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रख लीजिए. इनके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डालिए और पनीर कद्दूकस करके गार्निश कर दीजिए. स्टफ्ड टमाटर को चपाती, परांठे, नान के साथ परोस सकते हैं. 

सुझाव

  • काजू, किशमिश ना डालना चाहे, तो मत डालिए लेकिन इनसे स्टफिंग का स्वाद बढ़ जाता है. 
  • टमाटर को सेकने के लिए भारी तले और प्लेन सरफेस की कढ़ाही या पैन लें.
  • टमाटर सेकते समय आग धीमी रखें वरना टमाटर नीचे से जल जाएंगे. 
  • टमाटर को पलटते (साइड बदलते) समय सावधानी बरतें क्योंकि टमाटर नरम होने पर फट सकते हैं. 
  • टमाटर निकालने के बाद कढ़ाही में निकले मसाले को दूसरी सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • अगर आप इन्हें ग्रेवी वाला बनाना चाहते हैं, तो ग्रेवी तैयार कर लीजिए और बाद में भरे हुए टमाटर ग्रेवी में डाल दीजिए और इन्हें ढककर धीमी गैस पर 7 से 8 मिनिट पका लीजिए. 

Stuffed Tomato Recipe video, Bharwan Tamatar Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6435 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (61)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Dr Raj Kumar Singh
Nice recipe.plz suggest how to make tomato cofta.
NishaMadhulika
Dr Raj Kumar Singh जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Mrs. Ved mati Mahant
Thank you mam for making to me kitchen expert.

निशा: वेद जी, आभार और बहुत बहुत धन्यवाद.
alish
KyA hm paneer k jagah pai kuch aur use nai kar sakte
Jisse iske taste m koi changes na ho
निशा: आलिश जी, आलू या मिक्स वेज भर कर अपने स्वाद में टमाटर बनाये जा सकते हैं.
Meena
Kya ALU ki jagah aamchu powder ka pyog kar sakte hai
निशा: मीना जी, आलू की जगह पनीर का यूज कर सकते हें.
Komal
Very nice presentation,I will try this

निशा: कोमल जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
RAJENDRA
I tried first time stuffed tomato....
I like it.. it's very yummy......
Thanks for sharing amazing recipe.....

निशा: राजेन्द्र जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mahima soni
Nice recipe

निशा: महिमा जी, धन्यवाद.
Nisha
Very nice recipe

निशा: निशा जी, धन्यवाद.
अजय जोशी
Want to have stuffed vegs.reciepe. please send all.
tinu singh
awesome recipies

निशा: टीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tapan Mondal
Hi Nisha ji your site is really very good.
first time I had made the above recipe for my wife using ur recipe tips and realy is tooooooooo tasty.
Thanks

निशा: तपन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
monica
Hello mam.
I m ur big fan.You have written amazing recipes for vegetable dal and baking too.
I just visit ur blog anytime i have to cook.You have rythingeasy recipes for everything
Thanks a lot god bless you

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanyukta shrivastava
Kya kachcha tamatar se yah dish ban sakta hai.

निशा: संयुक्ता जी बना सकते हैं, लेकिन उसका स्वाद अलग होता है.
shweta kantiwal

hello nisha ji .....its amazing and easy to make......


निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chhavi

Nishaji, generally stuffed tomato banane mein uske chhilke bahut soft ho jate hain.,unko remove karne ka koi method bataiye pls..


निशा: छवि जी, टमाटर को इसी तरह बनाया जाता है, छिलके निकालने के लिये पानी उबलने रखें और और टमाटर के ऊपर क्रोस कट लगायें, उबलते पानी में डालें 2-3 मिनट उबालने के बाद टमाटर पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डालें और क्रोस की जगह से उठा कर स्किन अलग कर दीजिये, ट्राई कीजिये और अपने अनुभव यहा शेयर कीजिये.
Shilpi garg

 today i tried it. Really awsome. Thanks for lovely recipes.


 

सुभाष स्‍वामी
निशा जी यह साइट पकवान बनाने मे बहुत मददगार है हम आपके शुक्रगुजार है हमें जो कुछ भी बनाना होता है हम फट से साइट पर जाते है और रेसीपी प्राप्‍त कर लेते है बहुत बहुत धन्‍यवाद निशा जी
Priya
Dear Nisha ji,
I have tried bharwa tomato tonight for dinner..the tast of this recipe was awsome. Your website is really very helpful mam. Thanks nisha ji. :-)
soni tiwari
i tried this recipe n my husband nd all family members really liked it. Thnq
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Goldy
if it is necessary to cook these in glass bowl in mcrowave or we can take microsafe plastic bowl??
निशा: गोल्डी जी, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बर्तन भी लिये जा सकते हैं.
RENU
hi nishaji,we r blessed to learn more about ur website . Really nice to cook delicious food by this web.... thanks a lot....
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Arti Agrawal
Hello Nisha Ji, i tried this recipe n my husband liked it. Thanks
aashi
niceeeeeeeee........
shabana khan
hello, nisha,ji mujhe,yeh puchna,tha,ki agar,paneer na,available hi to koun sa,item us k behalf me le skte h.ya,koi vegitable lenge .thnk u
निशा: शबाना जी आलू और मटर की स्टफिंग बना सकते हैं.
sandeep kumar
respected madam, kya stuffed tomatos ko gas pr pakaane ki jagah in pr thora thora oil daal kr microwave kiya jaa sakta hai. agar kiya jaa sakta hai to kitne time ke liye?
निशा: संदीप जी, टमाटर माइक्रोवेव कर सकते हैं, इन्हैं 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए, चैक कीजिये अगर टमाटर नरम न हुये हों तो 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये, टमाटर बनकर तैयार हो जायेगे.
Seema
What a sweet thing to do. At 62 (65 now), you are really young hearted. God bless.
Sonia
It was vry nice i must try it.
sandep
madam aap ki website bahut achhi hai.
Nayana Patel
You do a wonderful job, I have made many of your recipes, they have turned out great. Can you please do more videos on other farai recipes? I want to make them for my son, for when he does ekadashi.

Thank You
निशा: नयना जी मैं कोशिश करूंगी.
meenal
hi nisha ji, i tried this recipe n everybody liked it as well, thanx, looking forward for more recipes from u, i wud like to know lunch box recipes for my 3 yr old daughter