आंवला ठेचा अचार-इम्यूनिटी बूस्टर,बिना धूप बनाए साल भर खाएं 🌿 Winter Special Instant Amla Pickle
📖 Read this recipe in English → Immunity Booster | Make Without Sunlight & Enjoy All Year 🌿 Winter Special Instant Amla Pickle
रोजाना के खाने के साथ थाली में परोसिये इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आंवला, हरी मिर्च और अदरक से बना ये चटपटा Amla Thecha Chutney Achar. बिना धूप, बिना झंझट कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. मसालों की खुशबू और आंवले का टेस्ट दोनों का स्वादिष्ट बैलेंस . देखिये Amla Thecha Pickle, Amla Chutney और Amla Achar की आसान रेसिपी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| आंवला | 200 ग्राम |
| हरी मिर्च | 50 ग्राम |
| अदरक | 50 ग्राम |
| सौंफ | 1 बड़ा चम्मच |
| पीली सरसों | 1 बड़ा चम्मच |
| मेथी दाना | 1 छोटी चम्मच |
| जीरा | 1 छोटी चम्मच |
| अजवाइन | 1 छोटी चम्मच |
| काली मिर्च | 1 छोटी चम्मच |
| नमक | 2 छोटी चम्मच |
| काला नमक | ½ छोटी चम्मच |
| हल्दी पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | 2 छोटी चम्मच |
| हींग | ¼ छोटी चम्मच |
| कलौंजी | ¼ छोटी चम्मच (वैकल्पिक) |
| सरसों का तेल | ½ कप |
| सिरका (विनेगर) | 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक) |
विधि - How to make
- आंवला, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
- आंवले के बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च के टंडे हटाकर 3-4 टुकड़े कर लें। अदरक को छीलकर छोटे टुकड़े कर लें।
- सबको मिक्सर में डालकर पल्स मोड पर दरदरा पीस लें (एकदम बारीक नहीं करना)।
- सौंफ, पीली सरसों, मेथी, जीरा, अजवाइन और काली मिर्च को धीमी आंच पर हल्का भून लें। ठंडा करके नमक के साथ दरदरा पीस लें।
- कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। आंच धीमी करके हींग और कलौंजी डालें।
- पिसे हुए आंवला-मिर्च का मिश्रण डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक नमी कम हो जाए और तेल अलग न दिखे।
- आंच बंद कर दें। काला नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और भुने मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा ठंडा होने दें। चाहें तो सिरका मिला लें। साफ और सूखे कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में भरकर रख दें।
सुझाव
- साल भर रखने के लिए सिरका जरूर मिलाएं।
- सरसों का तेल न हो तो तिल या मूंगफली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अचार को हमेशा सूखी चम्मच से निकालें।
- रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।