भापा पीठा सॉफ्ट & स्पंजी, गुड़ नारियल भरा, हैल्दी | No Overn-No Oil Authentic Bhapa Pitha Recipe

📅 18 नवंबर 2026 👁 50 बार देखी गई 💬 0 कमेंट
📖 Read this recipe in English → Soft & Spongy Bhapa Pitha with Jaggery Coconut Filling | Healthy No Oven No Oil Authentic Recipe भापा पीठा सॉफ्ट & स्पंजी, गुड़ नारियल भरा, हैल्दी | No Overn-No Oil Authentic Bhapa Pitha Recipe

भापा पीठा बंगाल की एक बहुत ही पारंपरिक और आसान रेसिपी है। ये एकदम नरम, स्पंजी और हल्का मीठा होता है। अंदर गुड़ और नारियल की स्वादिष्ट स्टफिंग भरी होती है। केक जैसा स्वाद और टेक्सचर मिलता है। तेल या घी के बिना बनने वाली ये रेसिपी बच्चों और पूरे परिवार के लिए परफेक्ट है। 

आवश्यक सामग्री - Ingredients

बैटर के लिए:

  • सूजी (मोटी या बारीक) – 1 कप (लगभग 180 ग्राम)
  • चीनी – 2 टेबलस्पून
  • दूध – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच (लेवल)
  • बेकिंग सोडा – ¼ छोटी चम्मच
  • नमक – 1 पिंच
  • घी – ग्रीस करने के लिए (थोड़ा)

स्टफिंग के लिए:

  • ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – लगभग 1 कप
  • गुड़ – ½ कप (लगभग 75 ग्राम)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
 

विधि - How to make

  • सूजी तैयार करें
    सूजी को अच्छी तरह बारीक पीस लें। इसमें 2 टेबलस्पून चीनी डालकर फिर से पीस लें ताकि दोनों अच्छे से मिल जाएं।

  • बैटर बनाएं
    पिसी हुई सूजी-चीनी में 1 कप दूध डालकर अच्छी तरह घोल लें। गुठलियां न रहें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूजी फूल जाएगी और बैटर गाढ़ा हो जाएगा।

  • स्टफिंग तैयार करें
    ताजा नारियल को मिक्सर में बारीक कद्दूकस कर लें।
    एक कढ़ाई में कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक गुड़ अच्छे से पिघलकर नारियल के साथ मिल जाए।
    इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने दें।

  • स्टफिंग के गोले बनाएं
    ठंडी स्टफिंग के छोटे-छोटे गोले बना लें (लगभग 1 छोटी चम्मच जितने)। हाथ हल्का गीला करके बनाएं ताकि चिपक न।

  • बैटर में राइजिंग एजेंट डालें
    15 मिनट बाद बैटर की कंसिस्टेंसी चेक करें। इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें। बैटर हल्का और फूलने लगेगा।

  • अप्पम मेकर में भरें
    अप्पम मेकर के सारे खानों में हल्का घी लगा दें।
    हर खाने में आधा बैटर डालें, ऊपर स्टफिंग का गोला रखें और बाकी बैटर से ढक दें।

  • स्टीम करें
    एक बर्तन में पानी उबालें। उबलते पानी पर अप्पम मेकर रख दें और ढककर मीडियम-हाई फ्लेम पर 15 मिनट स्टीम करें। भाप अच्छी बनती रहे।

  • निकालें और परोसें
    15 मिनट बाद उतारकर हल्का ठंडा होने दें। आसानी से निकल आएंगे। बाकी बैटर से भी इसी तरह बना लें

सुझाव

सूजी जरूर बारीक पीस लें, इससे पीठा ज्यादा सॉफ्ट बनेगा।

स्टफिंग को तेज आंच पर न पकाएं, वरना गुड़ जल सकता है।

स्टफिंग के गोले बनाते समय हाथ हल्का गीला रखें।

बैटर न ज्यादा पतला रखें, न ज्यादा गाढ़ा।

स्टीम करते समय फ्लेम ऐसा रखें कि पानी में लगातार भाप बनती रहे।

ठंडा होने के बाद निकालें तो आसानी से निकलेंगे।

एयरटाइट कंटेनर में रखें तो लंबे समय तक सॉफ्ट रहेंगे।

बनाने में आसान, खाने में बेहद स्वादिष्ट। जरूर ट्राई करें!

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।