जिमीकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe -Yam Recipe)

आह जिमीकन्द, देखकर याद आया, मेरी मां इस सब्जी को कभी कभी बनाया करती थी और वो मुझे कभी पसन्द नहीं आती थी, लेकिन वे इस सब्जी को बहुत पसन्द करती थी, और हमने भी जिमीकन्द ले लिया.
- Read this recipe in English - Jimikant Recipe - Indian Yam Curry
सब्जी हमने इस तरह बनायी, और जिमीकन्द (Jimikand) की सब्जी सच में बड़ी ही स्वादिष्ट लगी, तो आइये आज शाम के खाने के साथ जिमिकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jimikand Recipe
- जिमिकन्द (Yam) - 500 ग्राम ( एक छोटा जिमिकन्द)
- नीबू - 1
- टमाटर - 2 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 - 1 1\2 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- तेल - 100 ग्राम (जिमीकन्द के टुकड़े तलने के लिये और सब्जी बनाने के लिये)
- हींग - 1-2पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- करी पत्ता -
- हरा धनियां - 2 -3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Jimikand Recipe - Yam Recipe
जिमिकन्द को धो कर अच्छी तरह साफ कर लीजिये, अब अपने दोनों हाथों पर तेल लगाइये, जिमीकन्द को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, और 1-2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
जिमीकन्द के कटे हुये टुकड़ों को उबाल लीजिये किसी बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, कि उसमें जिमीकन्द के टुकड़े पानी में डूब जायं, पानी में नीबू का रस और आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर जिमीकन्द के टुकड़े उबलने रख दीजिये. 10 12 मिनिट में जिमीकन्द के टुकड़े नरम हो जायेंगे, जिमीकन्द के टुकड़े नरम होने पर, गैस से उतार लीजिये. पानी से जिमीकन्द के टुकड़े निकाल लीजिये.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये और दही को मथ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जिमीकन्द के टुकड़े डालकर, ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और राई डालिये, जीरा तड़कने के बाद धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, करी पत्ता डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये, टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस भूने हुये मसाले में फैटा हुआ दही डालिये, उबाल आने तक चलाते रहिये.
मसाले में जिमीकन्द के टुकड़े डाल कर मिलाइये. एक गिलास पानी या आपको सब्जी की तरी जितनी पतली चाहिये उसके अनुसार पानी और नमक डाल दीजिये, चलाते हुये उबाल आने के बाद, सब्जी को ढककर 5-6 तक तक पकने दीजिये, ताकि जिमीकन्द के टुकड़े में सारे मसाले जज्ब हो जायें, सब्जी में गरम मसाला और कतरा हुआ धनियां मिलाइये.
आपकी जिमीकन्द की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, कतरा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम जिमीकन्द की सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के साथ सब्जी बनाने के लिये तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कतरा हुआ डालिये और उसे गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारे मसाले इसी तरह डालते और भूनते हुये सब्जी बना लीजिये, प्याज वाली जिमीकन्द सब्जी तैयार है.
- चार - पांच सद्स्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
Jimikand Curry Recipe video
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: खुशबू अगर आप इसमें पानी नहीं डालेंगी तो ये ड्राई सब्जी बन कर तैयार हो जायेगी.
निशा: पुष्पी जी, जिमीकन्द को नीबू के पानी में उबाला है, उससे इसकी खुजली का गुण खतम हो जाता है, इसके बाद आप इसे और 2 - 3 बार पानी से धो लीजिये और छलनी में पानी पूरी तरह् निकलने के बाद तलिये, तब बनाइये अब जिमीकन्द में खुजली नहीं रहनी चाहिये.
निशा: कांति जी इसे पीस कर भी बनाया जाता है.
I like your all recipe style and I have cooked many at my home. My husband like it all.
निशा: रुचि, हमारे यहां बिना प्याज लहसन के ही खाना बनता है, प्याज के लिये में रैसिपी के नीचे लिखती हूँ कि प्याज लहसन किस तरह से सब्जी में डाला जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: रितेन्द्र जी, ओनियन की सब्जी के लिये तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कतरा हुआ डालिये और उसे गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारे मसाले इसी तरह डालते और भूनते हुये सब्जी बना लीजिये, ओनियन जिमीकन्द सब्जी तैयार है.
निशा: तनुजा जी, सारी चीजें इसी तरह करनी है, मसाला भूनने के बाद, इसमें पानी मिलाकर ग्रेवी नहीं बनानी है, जिमीकन्द के टुकड़े डालकर मिला दीजिये, नमक को स्वादानुसार डाल दें, जिमीकन्द की सूखी सब्जी बन जायेगी.
Just cooked 'Jimikand' with same recipe, and it's superb. Thanks again :)
निशा: आयुशी, स्वाद में अलग तो होगा लेकिन आपको पसन्द आयेगा.
निशा: आयूषी, जिमी कन्द को पानी में नीबू डालकर कुकर में 1 सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी आग पर उबाल लीजिये, इसके बाद मसाला भून कर सब्जी बना लीजिये.
kya aap suran ya oal ki sabji banane ki recipe bata skti hai aur han sath me iske achar banane ke bare me bhi bataiyega
निशा: दिया, सूरन और यम या जिमीकन्द एक ही सब्जी है, इसकी अचारी चटनी बनाई जाती है, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सीमा, मेरा तो इस वेबसाईट पर कोई मेलबॉक्स नहीं है.
निशा: धन्यवाद राजेश्वरी
निशा: प्रेटी, अगर दही डालकर सब्जी को लगातार चलाते रहें तो वह नहीं फटता.
Jimikand, the name remind me of the vegetable curry which my mother used to cook when i was little and i never used to like it. But she used to like this this vegetable very much, so even i got some Jimikand to cook.
I tried this recipe and which made Jimikand taste really good. Let us make Jimikand curry for dinner tonight.
- Ingredients for Jimikand Recipe
Yam(Jimikand) - 300 grams ( 1 small yam)
Lemon - 1
Tomatoes - 2 (medium sized)
Green Chilli - 2
Ginger - 1 1\2 inch long piece
Curd - 1 small bowl
Oil - 100 grams
Heeng(asafoetida) - 1 to 2 pinch
Jeera(cumin seeds) - 1/2 tsp
Turmeric powder - 1/4 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Red chilli powder - 1/4 tsp
Garam masala - 1/4 tsp
Salt - add to taste( 3/4 tsp)
Green coriander - 2 tbsp (finely chopped)
- How to make Jimikand Recipe - Yam Recipe
Clean the yam by washing it, apply oil on both hands. Peel the yam's thick skin and cut into 1-2 inch long pieces.
Squeeze the lemon's juice over the pieces of yam, sprinkle 1/2 tsp salt and leave the pieces aside for 30 minutes. Now wipe off the lemon juice and salt from the pieces with a clean wet cloth.
Make a paste of the tomatoes, green chillies and ginger. Churn the curd.
Pour oil in a pan(kadhai) and heat. Put the yam pieces in hot oil and fry till they turn brown.
Pour 2 tbsp oil in a cooker and heat, put Heeng and Jeera in hot oil. Once Jeera is fried add coriander, turmeric, tomato paste, red chilli powder to oil. Fry these spices till oil starts to float over them. Add churned curd to the fried spices, stir till it comes to boil.
Put yam pieces to the spices. Pour 1 glass water or according to how thin you want the curry to get, you can add as much water and salt. Stir till water starts boiling, close the cooker's lid. Cook till 1 whistle goes off. After all the pressure is released from the cooker open its lid. Add Garam masala and chopped coriander to the curry.
Your Jimikand/Yam curry is ready. Take it out in a bowl and garnish with chopped coriander. Serve hot Yam curry with parantha, naan or chapati and eat.
Serves - 4
Cooking time - 25 minutes
Its so funny that all the things i never ate are the ones that i miss the most now.