जिमीकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe -Yam Recipe)

आह जिमीकन्द, देखकर याद आया, मेरी मां इस सब्जी को कभी कभी बनाया करती थी और वो मुझे कभी पसन्द नहीं आती थी, लेकिन वे इस सब्जी को बहुत पसन्द करती थी, और हमने भी जिमीकन्द ले लिया.
- Read this recipe in English - Jimikant Recipe - Indian Yam Curry
सब्जी हमने इस तरह बनायी, और जिमीकन्द (Jimikand) की सब्जी सच में बड़ी ही स्वादिष्ट लगी, तो आइये आज शाम के खाने के साथ जिमिकन्द की सब्जी (Jimikand Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jimikand Recipe
- जिमिकन्द (Yam) - 500 ग्राम ( एक छोटा जिमिकन्द)
- नीबू - 1
- टमाटर - 2 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 - 1 1\2 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- तेल - 100 ग्राम (जिमीकन्द के टुकड़े तलने के लिये और सब्जी बनाने के लिये)
- हींग - 1-2पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- करी पत्ता -
- हरा धनियां - 2 -3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Jimikand Recipe - Yam Recipe
जिमिकन्द को धो कर अच्छी तरह साफ कर लीजिये, अब अपने दोनों हाथों पर तेल लगाइये, जिमीकन्द को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, और 1-2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
जिमीकन्द के कटे हुये टुकड़ों को उबाल लीजिये किसी बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, कि उसमें जिमीकन्द के टुकड़े पानी में डूब जायं, पानी में नीबू का रस और आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर जिमीकन्द के टुकड़े उबलने रख दीजिये. 10 12 मिनिट में जिमीकन्द के टुकड़े नरम हो जायेंगे, जिमीकन्द के टुकड़े नरम होने पर, गैस से उतार लीजिये. पानी से जिमीकन्द के टुकड़े निकाल लीजिये.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये और दही को मथ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जिमीकन्द के टुकड़े डालकर, ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और राई डालिये, जीरा तड़कने के बाद धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, करी पत्ता डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये, टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस भूने हुये मसाले में फैटा हुआ दही डालिये, उबाल आने तक चलाते रहिये.
मसाले में जिमीकन्द के टुकड़े डाल कर मिलाइये. एक गिलास पानी या आपको सब्जी की तरी जितनी पतली चाहिये उसके अनुसार पानी और नमक डाल दीजिये, चलाते हुये उबाल आने के बाद, सब्जी को ढककर 5-6 तक तक पकने दीजिये, ताकि जिमीकन्द के टुकड़े में सारे मसाले जज्ब हो जायें, सब्जी में गरम मसाला और कतरा हुआ धनियां मिलाइये.
आपकी जिमीकन्द की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, कतरा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम जिमीकन्द की सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के साथ सब्जी बनाने के लिये तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कतरा हुआ डालिये और उसे गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारे मसाले इसी तरह डालते और भूनते हुये सब्जी बना लीजिये, प्याज वाली जिमीकन्द सब्जी तैयार है.
- चार - पांच सद्स्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
Jimikand Curry Recipe video
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजुमन जी, आपके इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शगुफ्ता जी, जिमी कन्द में कुछ एसा होता है, जो खाने पर मुंह में खुजली करता है, इसलिये जिमीकन्द को नीबू के पानी में उबाला है, उससे इसकी खुजली का गुण खतम हो जाता है, इसके बाद आप इसे और 2 - 3 बार पानी से धो लीजिये और छलनी में पानी पूरी तरह् निकलने के बाद तलिये, तब बनाइये अब जिमीकन्द में खुजली नहीं रहनी चाहिये.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, इसमें खुजली रहती है, इसे अगर उबालते समय नीबू का यूज करें और सब्जी ज्यादा खटाई का यूज करें तो खुजली खतम हो जाती है या बहुत कम हो जाती है.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: राजकुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ye sabji to gee me banti he na
Jitna jimikand (yam) he uske equal qty. Me gee lagta he na
निशा: जितेन्द्र जी, आप इसे घी या तेल जिसमें चाहें बना सकते हैं और घी या तेल की मात्रा जिमीकंद के बराबर नहीं ली जाती है.
निशा: कविता जी, मैं इतना ही कह सकती है कि थोड़ी सी सब्जी खाई जा सकती है.
I like it
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजू जी, धन्यवाद.
निशा: जगदीश जी, इसे घी या तेल में बना सकते हैं.
निशा: अंजू जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आप 3-4 टमाटर ले सकती हैं.
निशा: संतोष जी, जिमीकन्द को छील कर हाथों पर तेल लगाकर काटें, टुकड़ों को नीबू के रस के साथे उबालें, पानी हटादें, अब आप जिमीकन्द बनायेंगे तो खुजली नहीं होगी. वेबसाइट पर जिमीकन्द का अचार की रेसिपी दी है, अचार में बिलकुल भी खुजली नहीं होती.
निशा: संतोष जी, जिमी कन्द को काटें और उसे नींबू के रस और पानी में उबालें ये पानी हटा कर सब्जी बनायें, सब्जी में खुजलाहट नहीं रहेगी.
Nisha ji plz plz tell me Maine jimikand ko bagair boil kre hue fry kr diya kya fry krte time usme nimbu daal skte hair.plz reply
निशा: पुलकित जी, नीबू डाला जा सकता है, लेकिन इसे उबालते समय नीबू डालते हैं, जिससे इसमें जो इरीटेशन पैदा करने वाले जूस बाहर निकल जाते हैं.
ye jimikand nahi kanda hai
jimikand ko aol ya suran kahte hai
jimmi kand thanda karta hai or garm piles ke liey
निशा: राजीव जी, जिमीकन्द खाना पाइल्स के लिये अच्छा माना जाता है.
निशा: सुमन जी जिमी कन्द में कुछ एसा होता है, जो खाने पर मुंह में खुजली करता है, इसलिये इसे पहले इसे उबालना, पानी को फैकना आवश्यक है.