गेंहू के आटे के सॉफ्ट मलाई मोदक, घर के इन्ग्रेडियेन्ट्स से झटपट बनें Instant Atta Modak recipe

बप्पा के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं, गेहूं के आटे के मलाई मोदक.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.  इन मोदक का स्वाद गन्पति बप्पा को भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.  ये मलाई और गेहूं के आटे से बने मोदक आपका दिल खुश कर देंगे.  तो आप भी इस आसान विधि से गेहूं के आटे के मलाई मोदक बनाएं और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

मलाई मोदक के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for modak

 

घी - Ghee - 1/2 कप

गेहूं का आटा - Wheat Flour - 1 कप (150 ग्राम)

सूजी - Semolina - 2 बड़े चम्मच

बादाम कतरन - Almond Flakes - 2 बड़े चम्मच

काजू - Cashews - 2 बड़े चम्मच, कटे हुए

पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 2 बड़े चम्मच

नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - 2 बड़े चम्मच

खसखस - Poppy Seeds - 1 छोटी चम्मच

मलाई - Fresh Malai - 1/2 कप

किशमिश - Raisins - 2 बड़े चम्मच, कटे हुए

इलायची - Cardamom - 5-6, दरदरी कुटी हुई

चीनी पाउडर - Powdered Sugar - 1 कप (150 ग्राम)

दूध - Milk - 1 बड़े चम्मच

 

गेहूं के आटे के मलाई मोदक बनाने की विधि Process of making Wheat Flour Malai Modak

 

पेन में 1/2 कप घी (2 बड़े चम्मच बचा लेना है) डाल कर पिघलाएं.  फिर इसमें 1 कप गेहूं का आटा डाल कर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये.  साथ ही इसमें 2 बड़े चम्मच सूजी डाल कर लगातार चलाते हुए भूनिये.

 

हल्का रंग बदलने और खुशबू आने पर इसमें 2 बड़े चम्मच बादाम कतरन, 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए काजू और 2 बड़े चम्मच पिस्ता कतरन डालिये.  इन्हें आटे के साथ लगातार चलाते हुए 2 मिनट भूनिये.  2 मिनट बाद इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा और 1 छोटी चम्मच खसखस डालिये.

 

इन्हें अच्छे से मिलाते हुए 1-2 मिनट भूनिये.  फिर फ्लेम लो करके इसमें 1/2 कप मलाई डालिये.  इसे लगातार चलाते हुए घी अलग होने तक भूनिये.  घी के अलग होने पर फ्लेम बंद करके इसे कुछ देर चलाते रहिये, फिर बाउल में निकाल कर ठंडा कीजिये.

 

मिश्रन के ठंडा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच कटे हुए किशमिश, 5-6 दरदरी कुटी इलायची और 1 कप चीनी पाउडर डालिये.  इन्हें अच्छे से मिलाएं.  मिश्रन सूखा हो जाएगा, इसमें 2 बड़े चम्मच घी को पिघला कर मिलाएं.  अगर ये और सूखा लगे तो इसमें 1 बड़े चम्मच दूध थोड़ा-थोड़ा डाल कर अच्छे से मिलाएं.

 

मिल जाने पर मोदक के सांचे में थोड़ा घी लगा कर इसे बंद कीजिये.  अब इसमें मिश्रन डाल का मोदक असेम्बल कीजिये.  सभी मोदक इसी तरह असेम्बल करके प्लेट में रख लीजिये.  इस तरह गेहूं के आटे के मलाई मोदक बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

सुझाव Suggestions

 

आटे को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिये.

मिश्रन सूखा हो तो इसमें थोड़ा दूध मिला लीजिये.

इन्हें फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.

गेंहू के आटे के सॉफ्ट मलाई मोदक, घर के इन्ग्रेडियेन्ट्स से झटपट बनें Instant Atta Modak recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं