आम का मौसम गया, अब बनाईये अमरूद का पापड़ Guava Candy Recipe

📅 1 सितंबर 2022 👁 5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आम का मौसम खतम हो गया है, इसलिये आज हम बनाने जा रहे हैं अमरूद का पापड़.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये दिखने में बिल्कुल आम के पापड़ की तरह लगता है.  अमरूद के पापड़ को अमरूद का चीज़ के नाम से भी जाना जाता है.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ अमरूद का पापड़ बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

अमरूद पापड़ के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Amrood Papad

अमरूद - Big Guava - 2 (750 ग्राम)

चुकंदर - Beetroot - छोटा पीस

चीनी - Sugar - 2.25 कप

मक्खन - Butter - 1 बड़े चम्मच

नींबू का रस - Lemon Juice - 2 बड़े चम्मच

अमरूद स्टीम करने की विधि Process of steaming Guava

2 बड़े अमरूद अच्छे से धो कर सुखा लीजिये.  इसके ऊपर का काला हिस्सा हटा कर मीडियम पीस काट लीजिये.  साथ ही आधा चुकुन्दर को भी बारीक काट लीजिये.  अब एक बरतन लीजिये, जो कुकर में आ पाए.  ये सारे अमरूद के पीस और चुकुन्दर उसमें डाल दीजिये.

कुकर में 2 कप पानी डाल कर इसमें जाली स्टैन्ड रख दीजिये.  इस जाली स्टैन्ड पर अमरूद चुकुन्दर से भरा बरतन रख कर कुकर बंद कर दीजिये.  इसे तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक स्टीम कीजिये.  सीटी आने पर फ्लेम लो करके 2 मिनट स्टीम कीजिये.

समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके कुकर ठंडा होने दीजिये.  फिर कुकर खोल कर अमरूद को भी ठंडा होने दीजिये.

अमरूद पापड़ बनाने की विधि Process of making Guava Papad

अमरूद ठंडा होने पर मिक्सर जार में डाल कर बारीक पीस लीजिये.  याद रखिये, इन्हें रुक-रुक कर पीसना है, ताकी अमरूद के बीज ना पिसें.  पिस जाने पर इन्हें सूप छानने वाली छलनी से छान लीजिये.  बीज और फाईबर हटा दीजिये.

पल्प को नाप कर पेन में डालिये.  जितना पल्प उतनी ही चीनी डाल कर इन्हें लगातार चलाते हुए मीडियम-हाई फ्लेम पर पकाएं.  पल्प में हल्का उबाल आने पर और 7 मिनट पकने के बाद फ्लेम मीडियम करके इसे पकाएं.  इसे गाढ़ा होने तक और जमने वाली कंसिसटेंसी पर आने तक पकाएं.

20 मिनट पकाने के बाद इसमें 1 बड़े चम्मच मक्खन डाल कर चलाते हुए पकाएं.  इसे चेक कीजिये, प्लेट पर थोड़ा मिश्रन डाल कर गोल बनाएं.  अगर गोल बनने लगे तो ये पक चुका है.  अब इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिला कर फ्लेम बंद कर दीजिये.

ट्रे को घी से ग्रीस कीजिये और मिश्रन को ट्रे में डाल कर एक जैसा फैलाएं.  फिर पंखे के नीचे एक घंटे के लिये जमने के लिये रख दीजिये.  0समय पूरा होने पर ये जम कर तैयार हो जाएगा.  इसके पीस अपने हिसाब से काट लीजिये.  इस तरह अमरूद का पापड़ बन कर तैयार हो जाएगा.  इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

अमरूद के पल्प और चीनी को लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं.

इसे फ्रिज में रख कर 2 महीने तक रख कर खा सकते हैं.

आम का मौसम गया, अब बनाईये अमरूद का पापड़ Guava Candy Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।