सूजी की एकदम सॉफ्ट बर्फी, बिना चाशनी, मावा, घी, या मिल्क पाउडर के Soft Semolina Burfi

झटपट बनने वाली मिठाई खाने का मज़ा ही अलग होता है. इसलिये आज हम बनाने जा रहे हैं सूजी की एकदम मुलायम बर्फी. इस बर्फी को हम बिना चाशनी, मावा, घी या मिल्क पाउडर से बनाएँगे. ये बर्फी बनाना बहुत ही आसान है और ये मुह में जाते ही घुल जाएगी. तो आप भी इस आसान विधि के साथ सूजी की बर्फी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
सूजी मलाई बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Sooji Malai Burfi
सूजी - Semolina - 1 कप (180 ग्राम)
मलाई - Malai - 1 कप
दूध - Milk - 1/2 कप
चीनी - Sugar - 3/4 कप (180 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 5-6
बादाम कतरन - Almond Flakes - 1 बड़े चम्मच
सूजी की बर्फी बनाने की विधि Process of making Semolina Barfi
पेन में 1 कप बारीक सूजी डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर हल्का रंग बदलने तक भूनिये. हल्का रंग बदलने पर फ्लेम बंद करके इसे बाउल में निकाल लीजिये. साथ ही बर्फी जमाने के लिये एक प्लेट में घी डाल कर ग्रीस कीजिये.
अब उसी पेन में 1 कप मलाई को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पिघलाएं. पिघल जाने पर और इसमें उबाल आने पर इसमें 1/2 कप दूध डाल कर मिला कर उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने पर इसमें 3/4 कप चीनी डाल कर चीनी के घुलने तक पकाएं.
चीनी के पूरी तरह घुल जाने पर इसमें भुनी हुई सूजी डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर पकाएं. गाढ़ी दिखने पर फ्लेम लो करके इसमें 5-6 इलायची दरदरी कुटी डाल कर अच्छे से मिलाएं. डो बनने पर फ्लेम बंद करके मिश्रन को ग्रीस की हुई प्लेट में निकाल कर एक जैसा कीजिये.
एक जैसा करने पर इसपर थोड़े कटे हुए बादाम डाल कर चम्मच से हल्का दबा दीजिये. फिर इसे 2 घंटे के लिये जमने के लिये रख दीजिये. फिर इसके पीस काट कर 10-15 सेकंड के लिये प्लेट को गरम करके बर्फी प्लेट में निकाल लीजिये. इस तरह सूजी की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी, इन्हें परिसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.
सुझाव Suggestions
सूजी को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनना है.
इस बर्फी को आप बाहर रखकर 1 हफ्ते तक और फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खा सकते हैं.
सूजी की एकदम सॉफ्ट बर्फी, बिना चाशनी, मावा, घी, या मिल्क पाउडर के Soft Semolina Burfi
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।