सावन के महीने के लिये सिवईं की खीर Vermicelli Kheer Recipe

सिवईं सावन के मौसम में खूब खाई जाती है, इसलिये आज हम सिवईं बनाने जा रहे हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है. सावन के इस मौसम में सिवईं को खाने के बाद डेज़र्ट के रूप में परोसिये, सब को इसका स्वाद बहुत ही खास लगेगा. तो आप भी इस आसान विधि के साथ सिवईं बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
सेमरी की खीर के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Semiya Kheer
घी - Desi Ghee - 1 बड़े चम्मच
सिवईं - Vermicelli - 1/2 कप (50 ग्राम)
दूध - Milk - 1/2 लीटर, फुल क्रीम
किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच
काजू - Cashews - 1 बड़े चम्मच
बादाम - Almond - 1 बड़े चम्मच
चिरोन्जी - Charolii - 1 बड़े चम्मच
छोटी इलायची - Cardamom - 4
चीनी - Sugar - 3 बड़े चम्मच (40 ग्राम)
सेमरी की खीर बनाने की विधि Process of making Semiya Kheer
पेन में 1 बड़े चम्मच घी और 1/2 कप सिवईं डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये. इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये. अब भगोने को पानी से भिगो कर इसमें 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर उबालिये.
दूध में उबाल आने पर फ्लेम धीमी करके इसमें भुनी हुई सिवईं डाल कर चला कर लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं. सिवईं के फूलने तक इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. सिवईं के हल्का फूल जाने पर इसमें 1 बड़े चम्मच किशमिश, 1 बड़े चम्मच काजू, 1 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और 1 बड़े चम्मच चिरोन्जी डालिये.
इन्हें अच्छे से मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. इनके अच्छे से पकने के बाद इसमें 4 छोटी इलायची को दरदरा कूट कर डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी डाल कर अच्छे से मिला कर चीनी के घुलने तक पकाएं. इस तरह सिवईं बनकर तैयार हो जाएगी, इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.
सुझाव Suggestions
सिवईं को लो-मीडियम फ्लेम पर भुनना है.
खीर को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाना है.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।