शीरमाल - ओवन या तवे पर आसानी से घर पर बनाइये Mughlai Sheermal Recipe

📅 8 जून 2022 👁 21.8 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आज हम बनाने जा रहे हैं, ईरान की मशहूर, शीरमाल.  ये मुगलई स्पेशल डिश है और इसे बनाना बहुत ही आसान है.  शीरमाल आज हम दो तरह से बनाएँगे, एक ओवन में बेक करके और एक पेन में बेक करके.  इसका मीठा स्वाद खट्टे आचार या तीखी चटपटी सब्जि के साथ बहुत लाजवाब लगता है.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ शीरमाल बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

शीरमाल के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Sheermal

मैदा - Refined Flour - 2 कप (250 ग्राम)

यीस्ट - Instant Dry Active Yeast - 1 छोटी चम्मच

दूध - Warm Milk - 1/2 कप से थोड़ा ज़्यादा

चीनी पाउडर - Powdered Sugar - 1/2 कप (70 ग्राम)

नमक - Salt - 1 पिंच

घी - Ghee - 1/3 कप (70 ग्राम)

डो बनाने की विधि Process of making Dough

बाउल में 2 कप मैदा डाल कर बीच में जगह बना लीजिये.  अब बीज में 1 छोटी चम्मच इंस्टेंट एक्टिव ईस्ट, ½ कप चीनी पाउडर, 1 पिंच नमक और थोड़ा-थोड़ा हल्का गरम दूध डाल कर सख्त आटा गूंधिये.  आटा गूंधने पर इस में ⅓ कप हल्का गरम घी डाल कर तब तक गूंधिये, जब तक घी डो में मिल नहीं जाता.

घी के डो में अच्छे से मिल जाने पर, डो को अच्छे से मसलिये.  डो गूंधने पर इसे बाउल में रख कर पॉलिथीन रैप से कवर करके इस को ढक्कन से ढक कर किचन में ही किसी गरम जगह पर डेड़ घंटे के लिये रख दीजिये.

ओवन में शीरमाल बनाने की विधि Process of making Sheermal in Oven

समय पूरा होने पर हाथ पर थोड़ा सूखा आटा लगा कर डो को हल्का मसलिये.  फिर डो को बोर्ड पर रख कर हल्का रोल कीजिये.  अब डो के थोड़े छोटे-छोटे हिस्से काट लीजिये.  इन्हें गोल करते हुए लोई बनाकर प्लेट में रख कर कपड़े से ढाक कर 10 मिनट के लिये रख दीजिये.

अब एक लोई लेकर, बाकी ढाक कर रखिये, इसे सूखे आटे में लपेट कर हल्का मोटा बेलिये.  फिर चम्मच के पीचे के हिस्से से इस रोटी मे निशान बनाएं.  बेकिंग ट्रे में बटर पेपर रख कर ये रोटी इसमें रखिये.  दूसरी रोटी भी इसी तरह बेल कर निशान बना कर ट्रे में रखिये.

ओवन को 220 डिग्री सेंटिग्रेट पर प्रीहीट कीजिये.  फिर ट्रे को ओवन में लगा दीजिये.  इन्हें 5 मिनट बेक करने के बाद इन्हें देखते रखिये, जैसे ही ये हल्के गुलाबी दिखें इन्हें निकाल कर चेक कीजिये.  हल्के कम सिके हों तो ट्रे को पलट कर इन्हें 2 मिनट के लिये बेक कीजिये.

फिर इन्हें निकाल कर, इन्हें जाली पर रखिये.  इन पर दोनों ओर ब्रश से पानी लगाएं, फिर इन पर घी लगाएं.  इसी तरह बाकी भी ओवन में बना कर तैयार कर लीजिये.

पेन में शीरमाल बनाने की विधि Process of making Sheermal in pan

पेन में बटर पेपर को डबल करके रखिये.  पेन को मेडियम गरम कीजिये और फ्लेम भी मीडियम रखिये.  गरम पेन में शीरमाल बेल कर निशान बनाकर सेकने रखिये.  इसे ढक कर 2-3 मिनट सेकिये.  फिर इसे पलट कर दूसरी ओर से भी इसी तरह ढक कर 2-3 मिनट सेकिये.

सिक जाने पर इसे निकाल कर जाली पर रख कर दोनों ओर ब्रश से पानी और घी लगाएं.  बाकी भी इसी तरह सेक लीजिये.  इस तरह शीरमाल बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

इन्हें फ्रिज में रख कर 7 दिन तक खा सकते हैं.

शीरमाल - ओवन या तवे पर आसानी से घर पर बनाइये Mughlai Sheermal Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।