दाल चावल व सब्जियों से भरपूर हेल्दी नाश्ता, तेल बस जरा सा - वीकेन्ड स्पेशल Chana Dal Pancake Recipe

गर्मी के मौसम में कम तेल और हेल्दी नाश्ता करना बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है. इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं चना दाल व सब्जियों से बना हेल्दी नाश्ता. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे हम बहुत कम तेल में बना कर तैयार कर लेंगे. तो आप भी इस आसान विधि के साथ चना दाल व सब्जियों से बना ये स्वादिष्ट नाश्ता बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
चना दाल पैनकेक के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Chana Dal Veg Pancake
चना दाल - Gram Dal - 1 कप (200 ग्राम)
चावल - Rice - 1 कप, भीगे हुए (200 ग्राम)
दही - Curd - ½ कप
हरी मिर्च - Green Chilli - 4
अदरक - Ginger - 1 इंच, कटे हुए
गाजर - Carrot - 1, बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च - Capsicum - 1, बारीक कटी हुई
टमाटर - Tomato - 1, बारीक कटे हुए
हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 बड़े चम्मच
नमक - Salt - 1.5 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - ½ छोटी चम्मच
हल्दी- Turmeric Powder - ½ छोटी चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच
ईनो साल्ट- Eno Fruit Salt - 1 छोटी चम्मच
बैटर बनाने की विधि Process of making the Batter
1 कप चना दाल को धो कर 3-4 घंटे पानी में भिगो कर लीजिए. दाल का पानी हटा कर इसे मिक्सर जार में डालिए. साथ ही मिक्सर जार में ½ कप दही, 4 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालिए. इसे एक बार पीस कर इसमें ½ कप पानी डाल कर मिला कर वापस पीस लीजिए.
इसे बाउल में निकाल कर उसी जार में 1 कप चावल (2 घंटे पानी में भिगो कर) और 1-2 बड़े चम्मच पानी डालिए. इन्हें बारीक पीस कर उसी बाउल में निकाल लीजिए. इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बारीक कटी हुई गाजर, 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा हुआ टमाटर और थोड़ा हरा धनिया डालिए.
इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1.5 छोटे चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच हल्दी और ½ छोटी चम्मच जीरा डालिए. इन्हें अच्छे से मिला दीजिए, फिर इसमें 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर अच्छे से मिलाएं. इस तरह पैनकेक के लिए बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.
पैनकेक बनाने की विधि Process of making Pancake
पेन को गरम कीजिए, इसमें थोड़ा तेल डाल कर फैलाएं और हल्का गरम कीजिए. अब पेन में थोड़ा बैटर डाल कर इसे फैलाएं और कोनों में थोड़ा तेल डालिए. इसे ढक कर लो-मीडियम फ्लेम पर 3 मिनट पकाएं. समय पूरा होने पर थोड़ा तेल डाल कर इसे पलट कर वापस ढक कर 3 मिनट पकाएं.
समय पूरा होने पर इसे उतार कर बाकी भी इसी तरह बना लीजिए. इस तरह चना दाल चावल व सब्जियों का हेल्दी नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा. इन्हें हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
दाल चावल को बारीक पीसना है.
बैटर बनाते समय पानी ध्यान से मिलाना है.
पैनकेक सेकते समय फ्लेम धीमी से थोड़ी ज़्यादा होनी चाहिए.
इन पैनकेक को आप फ्रेज में रखकर 3-4 दिन तक खा सकते हैं.
दाल चावल व सब्जियों से भरपूर हेल्दी नाश्ता, तेल बस जरा सा - वीकेन्ड स्पेशल Chana Dal Pancake Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।