सीताफल बासूंदी रेसिपी Sharifa Rabdi Recipe

डेज़र्ट में एक खास स्वाद देते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं शरीफे की बासूंदी. ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है और झटपट बनकर तैयार हो जाती है. ये इतनी स्वादिष्त होती ही की इसे एक बार खा कर आप बार-बार खाना पसंद करेंगे. तो आप भी इस आसान विधि के साथ ये डेज़र्ट बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.
शरीफा बासूंदी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sharifa Rabdi
फुल क्रीम दूध - Full Cream Milk - 1 लीटर
सीताफल / शरीफा - Custard Apple - 2
इलायची - Cardamom - 4-5
चीनी - Sugar - 3 बड़े चम्मच
शरीफा बसूंदी बनाने की विधि Process of making Sharifa Basundi
पेन में पानी डाल कर चारों तरफ घुमा कर इसे घीला कर लीजिए. पानी हटा कर इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर उबालिए. याद रखिए दूध को बीच-बीच में चलाते रहना है. इस बीच 2 शरीफा का पल्प निकाल कर जाली में उसे दबा-दबा कर छान लीजिए. इसमें जो बीज निकलेंगे इन्हें हटा कर बाकी पल्प भी बाउल में ही डाल दीजिए.
दूध में उबाल आने पर इन्हें गाढ़ा होने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं. दूध के गाढ़ा होने पर 4-5 दरदरी कुटी इलायची और 3 बड़े चम्मच चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं. मिलाने पर फ्लेम बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए.
दूध के ठंडा होने पर इसमें शरीफा का पल्प डाल कर अच्छे से मिलाएं. मिल जाने पर शरीफा की बासूंदी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे फ्रिज में 1 घंटा रख कर ठंडी करके परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
दूध को उबालते वक्त इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते ज़रूर रहना है.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।