मैदा के खस्ता करारे लड्डू Refined Flour Ladoo Recipe

लड्डू के तो सभी बहुत शौकीन होते हैं. ये कई प्रकार के होते है, इन्हीं में से एक आज हम बनाने जा रहे हैं. वो है मैदा के लड्डू, इन्हें बनाना बहुत ही आसान है. ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें एक बार बना कर अपने परिवार वालों को खिलाएँगे, तो वो बार-बार बनाने के लिए कहेंगे. तो इस आसान विधी से आप भी ये लड्डू बनाएं और इनके स्वाद का आनंद लें.
मैदा लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Maida Ladoo
मैदा - Refined Flour - 1 कप (130 ग्राम)
घी - Desi Ghee - ½ कप (100 ग्राम)
दूध - Milk - 1 बड़े चम्मच
बादाम कतरन - Almond Flakes - 1 बड़े चम्मच
पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 1 बड़े चम्मच
चिरोंजी - Charoli Seeds - 1 बड़े चम्मच
नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - ¼ कप
मलाई - Fresh Malai - ¼ कप
बूरा - Tagaar - ¾ कप
किशमिश - Raisin - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए
इलायची - Cardamom - 5-6, दरदरी कुटी हुई
मिश्रन बनाने की विधि Process of making Mixture
बाउल में 1 कप (130 ग्राम) मैदा, 2 बड़े चम्मच देसी घी और 1 बड़े चम्मच दूध डाल कर अच्छे से मिलाएं. इसे दबा कर आधे घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए. समय पूरा होने पर इसे मसलिए, फिर छलनी से छानिए ताकी इसके एक जैसे दाने हो जाएं.
अब कढ़ाही में ½ कप घी में बचा हुआ सारा घी और मैदा डाल कर भूनिए. इसे लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर रंग बदलने तक भूनिए. रंग हल्का बदलने पर फ्लेम एकदम धीमी करके इसमें 1 बड़े चम्मच बादाम कतरन, 1 बड़े चम्मच पिस्ता कतरन और 1 बड़े चम्मच चिरोंजी डालिए. अब धीमी फ्लेम पर ही मैदा को ड्राई फ्रूट्स के साथ भूनिए.
हल्का भून लेने पर इसमें ¼ कप नारियल का बोरादा डाल कर 1 मिनट भूनिए. इसके बाद इसमें ¼ कप मलाई डाल कर अच्छे से मिलाते हुए घी अलग होने तक भूनिए. भुन जाने पर मिश्रन बनकर तैयार हो जाएगा, इसे निकाल कर ठंडा कीजिए.
लड्डू बनाने की विधि Process of making Ladoo
ठंडा होने पर मिश्रन में ¾ कप बूरा, 1 बड़े चम्मच कटे हुए किशमिश और 5-6 इलायची दरदरी कुटी हुई डालिए. मिश्रन को अच्छे से मिलाएं. फिर हाथ में थोड़ा सा मिश्रन लेकर इसके लड्डू बांधिए. जितने बड़े या छोटे बांधने चाहते हैं उतना मिश्रन लीजिए. इसी तरह सभी लड्डू बनाएं, लड्डू बनकर तैयर हो जाएँगे.
सुझाव Suggestions
इन्हें कंटेनर में रख कर 1 महीने तक खा सकते हैं.
मैदा भूनते समय फ्लेम लो-मीडियम रखनी है, भुन जाने पर फ्लेम लो करके बाकी सामग्री मिलाएं.
मिश्रन के पूरी तरह ठंडा होने पर ही बूरा मिलाना है.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।