ट्रेडिशनल सिंधी रेसिपी - स्वीट कोकी, बिस्किट जैसी खस्ता Sindhi Cuisine, Meethi Lolo - Sindhi Kiki

📅 12 मार्च 2022 👁 36.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आज हम बनाने जा रहे हैं सिंधी की खास रेसिपी, स्वीट कोकी.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.  ये एक तरह के मीठे बिस्किट की तरह होते हैं.  ये खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं की एक बार आप इन्हें बच्चों को खिलाएँगे वो इसे बार-बार खाने की ज़िद करेंगे.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ स्वीट कोकी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

स्वीट कोकी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sweet Koki - Meethi Lolo

चीनी - Sugar - ½ कप (100 ग्राम)

पानी - Water - 6 बड़े चम्मच

गेंहू का आटा - Wheat Flour - 2 कप (300 ग्राम)

घी - Desi Ghee - 8 बड़े चम्मच

इलायची - Cardamom - 5-6, दरदरी कुटी हुई

स्वीट कोकी बनाने की विधि Process of making Sweet Koki

भगोने में ½ कप चीनी और 6 बड़े चम्मच पानी डाल कर चीनी के घुलने तक इसे पकाएं.  चीनी के पानी में घुलने पर सिरप बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे उतार कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.  इस बीच बाउल में 2 कप गेहूँ का आटा, 5-6 दरदरी कुटी इलायची और 4 बड़े चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिलाएं.

चीनी के सिरप के ठंडा होने पर इसे आटे में थोड़ा-थोड़ा डाल कर सख्त डो गूंधिए.  गूंधने पर इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.  समय पूरा होने पर हाथ पर घी लेकर डो को हल्का मसलिए, अगर बहुत ज़्यादा सूखा लगे तो 2-3 चम्मच पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मसलने पर इसे काट कर बराबर के 4 हिस्से कीजिए.  एक हिस्सा लेकर बाकी ढक कर रख दीजिए.  इस हिस्से को गोल कर किनारे बांधते हुए पेड़े जैसा बनाएं.  इसे मोटा ही 3-3.5 इंच के ब्यास में बेल लीजिए.  फिर चाकू की मदद से इसमें छोटे-छोटे कट के मार्क लगाएं, याद रखिए चाकू को नीचे तक नहीं ले जाना है.

अब तवा को गरम करके थोड़ा घी डाल कर तवे पर फैलाएं.  कोकी को तवे पर रख कर 2-3 मिनट धीमी फ्लेम पर सिकने दीजिए.  समय पूरा होने पर इसे पलट कर 2-3 मिनट दूसरी ओर से सेकिए और सिकी हुई ओर घी लगा कर फैला दीजिए.  वापस पलट और घी लगा कर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक इसे धीमी फ्लेम पर ही सेकिए.

सिक जाने पर इसे उतार कर बाकी भी इसी तरह बेल कर सेकिए.  सिंधी स्पेशल स्वीट कोकी बनकर तैयार हो जाएँगी.  इन्हें आम के आचार या कोई भी मनपसंद डिप के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

डो को हल्का सख्त गूंधना है, क्योंकी ये बाद में और सख्त हो जाता है.

इन्हें 2-3 मिनट सेकते हुए दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिए.

सेक कर प्लेट पर इन्हें एक के ऊपर एक नहीं रखना है, इससे ये चिपकने लगते हैं.

बेलते समय इन्हें ज़्यादा उठाना नहीं है, इनके टूटने का डर होता है.

सेकते समय फ्लेम धीमी रखनी है.

इसे बाहर रख कर 4-5 दिन तक खा सकते हैं और फ्रिज में रख कर 20-21 दिन तक खा सकते हैं.

ट्रेडिशनल सिंधी रेसिपी - स्वीट कोकी, बिस्किट जैसी खस्ता Sindhi Cuisine, Meethi Lolo - Sindhi Kiki

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।