ताज़ा मटर आलू की क्रीमी ग्रेवी वाली खास सब्जी Aloo Matar Malai Curry Recipe

आलू मटर की सब्जी से कुछ अलग आज हम बनाने जा रहे हैं ग्रेवी वाली आलू मटर मलाई. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने की सामग्री आपकी रसोई में मौजूद है. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, साथ ही इसे एक चटपटा सा स्वाद देने के लिए हम इसमें डालेंगे मैगी का मसाला-ए-मैजिक. तो आप भी इस स्वादिष्ट ग्रेवी वाली आलू मटर मलाई को बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.
आलू मटर मलाई के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Aloo Matar Malai
आलू - Potato - 3 (250 ग्राम)
तेल - Oil - 3 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - ⅓ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry Fenugreek - 1 बड़े चम्मच
टमाटर - Tomato - 2
अदरक - Ginger - ½ इंच
हरी मिर्च - Green Chilli - 1
लाल मिर्च पाउडर - Red Chilli Powder - 1 बड़े चम्मच
मटर - Peas - 1 कप
मलाई - Fresh Cream - ¼ कप
नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
मैगी मसाला-ए-मैजिक - Maggi Masala-e-Magic - 1 सैशे
हरा धनिया - Coriander Leaves - धनिया - 2 छोटी चम्मच
आलू भूनने की विधि Process of frying Potato
3 आलू को छील कर अच्छे से धो कर छोटा काट लीजिए. अब कढ़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में कटे हुए आलू डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेज़ फ्लेम पर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक भूनिए. गोल्डन ब्राउन होने पर आलू को काट कर देखिए, ये कटने लगे तो आलू भुन कर तैयार हो जाएँगे. इन्हें निकाल लीजिए.
आलू मटर बनाने की विधि Process of making Aloo Matar
उसी कढ़ाही में बचे हुए तेल (अगर 2 बड़े चम्मच से ज़्यादा लगे तो थोड़ा निकाल लीजिए) को गरम कीजिए. फ्लेम एकदम धीमी करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा, ⅓ छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली पर मसल कर डंठल हटा कर) डालिए. इन्हें हल्का भूनिए फिर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और ½ इंच अदरक) का पेस्ट डाल कर मिलाएं.
इसमें 1 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल कर मसाले को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेल छोड़ने तक भूनिए. मसाले के हल्का सा भुन जाने पर इसमें 1 कप हरे मटर के दाने मिलाएं, फिर ढक कर 2 मिनट के लिए पकाएं. मटर के पक जाने पर और मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें ¼ कप मलाई डालिए. अच्छे से मिला कर मसाले के तेल छोड़ने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए भूनिए.
तेल छोड़ने पर मसाला भुन कर तैयार हो जाएगा. इसमें भुने हुए आलू, 1 छोटी चम्मच नमक और अपनी पसंद के अनुसार पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसे ढक कर 3-4 मिनट के लिए पकाएं. समय पूरा होने पर इसमें 2 छोटी चम्मच हरा धनिया और 1 मैगी मसाला-ए-मैजिक का सैशे डाल कर अच्छे से मिलाएं. आलू मटर मलाई की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे रोटी, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
ग्रेवी मे अपने हिसाब से पानी डालिए, जितनी पतली या गाढ़ी चाहिए हो.
ताज़ा मटर आलू की क्रीमी ग्रेवी वाली खास सब्जी Aloo Matar Malai Curry Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।