आमड़ा अचार - Ambra Pickle Recipe - Hog Plum Pickle Recipe

भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ परोसे गये हैं, तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है. इसलिये हम तरह तरह के अचार बना कर रख लेते हैं.
आमरा (Amra, Ambarella or Hogplum) एक खट्टा फल है, जिसकी चटनी और अचार बनाया जाता है, यह फल गर्मियों में बाजार में मिलता है, तो आइये आमरा का अचार बनायें.
Read - Ambra Pickle Recipe - Hog Plum Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amra Pickle - Hogplum Pickle
- आमरा (kedondong or Ambra) फल - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - आधा कप
- नमक - 4 टेबल स्पून
- पीली या काली सरसों का पाउडर - 4 छोटी चम्मच
- सोंफ - 4 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Amra achar - Hogplum Pickle
आमरा को अच्छी तरह धोइये और पानी सूखने तक सुखा लीजिये, दोनों तरफ से डंठल हटाते हुये, गोल गोल पतले टुकड़े में काट लीजिये.
कढ़ाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये. गैस धीमी कर दीजिये, तेल में मेथी के दाने, अजवायन और हींग डालिये, और हल्का सा भून लीजिये, अब आमरा के टुकड़े डाल कर 2 मिनिट धीमी गैस पर चमचे से चलाते हुये आमड़ों को भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, सारे मसाले, सरसों पाउडर, सोंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डाल कर चमचे से चलाकर अच्छी तरह मिला दीजिये, आमड़ों के टुकड़ों पर सारे मसाले की कोटिंग आ जाय. आमड़ा का अचार बन कर तैयार है.
अचार को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर दीजिये, 3-4 दिन तक अचार को दिन में एक बार, साफ और सूखे चमचे से अवश्य चलाइये.
आपका आमरा (Ambarella) का अचार बन कर तैयार हो गया है. आमरा का खट्टा और स्वादिष्ट अचार अपने मन पसन्द खाने के साथ निकालिये और खाइये.
अचार को अधिक दिनों तक अच्छा रखने के लिये, अचार को तेल में डुबा कर रखिये.
कमेंट (10)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीप्ती जी, 3-4 दिनों तक धूप लगवा लीजिए.
i can use vinegar in this pickle like we use it on mango pickle??
निशा: अभिशेक जी हां अवश्य कर सकते हैं.
ye july aur august me milta hai
Thank you
Rob
I live in PUNJAB. Kdly tell me another name of AAMRA.
Kdly rply.