एकदम मक्खन जैसा मुलायम चीला पैनकेक - ग्लूटन फ्री Gluten Free Chilla Pancake Recipe

ग्लूटन फ्री डिश खाना सेहत के लिए काफी फायेदेमंद होता है. इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं ग्लूटन फ्री पैनकेक. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बहुत ही मुलायम होते हैं. तो आप भी इस आसान विधि के साथ ग्लूटन फ्री पैनकेक बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
ग्लूटेन फ्री पैनकेक के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Gluten Free Pancake
चावल - Rice - 1 कप, भीगे हुए
साबुदाना - Sago - ½ कप, भीगे हुए
दही - Curd - ½ कप
हरी मिर्च - Green Chilli - 2, छोटी
अदरक - Ginger - ¾ इंच, कटी हुई
नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच
ईनो साल्ट - Eno Fruit Salt - 1 छोटी चम्मच
बैटर बनाने की विधि Process of making the Batter
1 कप चावल और ½ कप साबुदाना को अच्छे से धो कर पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रखिए. फिर इनका सारा पानी निकाल कर इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही इसमें ½ कप दही, 2 छोटी हरी मिर्च, ¾ इंच कटा हुआ अदरक और 1 छोटी चम्मच नमक डालिए.
इन्हें एकदम बारीक पीस कर बाउल में निकाल लीजिए. जार में 1-2 छोटे चम्मच पानी डाल कर बैटर को अच्छे से मिलाएं. अब इसे ढक कर 15-20 मिनट के लिए रख दीजिए.
पैनकेक बनाने की विधि Process of making Pancake
बैटर ज़्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब तवा को मीडियम गरम करके इसमें थोड़ा तेल डाल कर फैलाएं. बैटर को एक बार चला कर तवे पर डाल कर इसे ढक कर लो-मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट पकाएं.
समय पूरा होने पर इसका रंग बदलने पर इसे उतार लीजिए. बाकी भी इसी तरह बना लीजिए और ग्लूटन फ्री पैनकेक बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें हरी चटनी, टोमेटो सॉस या कुलचे वाले मटर के छोले के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
चावल और सबुदाना को पीसने पर बैटर में कोई भी दाना नहीं होने चाहिए.
बैटर की कंसिसटेंसी पोरिंग होनी चाहिए.
सेकते समय तवा मीडियम गरम होना चाहिए और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए.
एकदम मक्खन जैसा मुलायम चीला पैनकेक - ग्लूटन फ्री Gluten Free Chilla Pancake Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।