चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.
Read - Choorma ke Laddoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री
- गेहू का आटा —400 ग्राम (4 कप)
- सूजी — 100 ग्राम (1 कप)
- देशी घी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- तगार(बूरा) — 700 ग्राम
- मावा — 250 ग्राम (एक कप)
- काजू —100 ग्राम (एक कप)
- बादाम —50 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश —50 ग्राम (आधा कप)
- इलाइची — 15- 20 छील कर पीस लीजिये
बनाने की विधि - How to make Choorma ke Laddoo

आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और आधा कप घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को घंटे भर के लिये ढककर रख दीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, आधा कप घी अपने पास बचा लीजिये, गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें, इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल कर रखें, इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़ और ठंडा होने दीजिये.
इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े करके मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक कर लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को लनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर लीजिये.
अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी में आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किशमिश, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.
अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. बहुत ही सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. ताजा ताजा चूरमा लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये. चूरमा लड्डू को 15-20 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिनेश जी, सूजी और मैदा अलग अलग है, गेहू को रिफाइन्ड करके बनाई जाती है, लेकिन मोटी मोटी है. मैदा गेहूं को रिफाइन्ड करके बनाई जाती है, एकदम बारीक होती है.
निशा: सोनक जी, इस तरह चूरमा बनता है और उसका टेस्ट आटे के टेस्ट से बहुत अलग होता है.
निशा: पूनम मावा बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thankyou so much for all the recipes..
निशा: नेहा, मावा डालकर बनाये गये चूरमा लड्डू 7 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
Main aap ki recipes bohot pasand karti hu..
Maine churme ke laddu 2 bar banane ki koshish ki par woh bandh hi nahi rahe the plz bataye ..
taste bohot accha tha, par use humme spoon se hi khana pada
निशा: मोना, थोड़ा घी और मेल्ट करके मिला लीजिये, लड्डू आसानी से बांधे जा सकेंगे.
delicious .sweet..
mouth watering recipe.
निशा: मनीषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
please tell me ki hum inhe kitne time tak rakh sakte hain .thank you
निशा: कनु, लड्डू 10- 12 दिन तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: अलका चूरमा कई से बनाया जाता है. बाफला चूरमा, बाटी चूरमा भी इसके तरीके हैं. मैं अन्य तरीके से भी इसका वीडियो डालने की कोशिश करूंगी
निशा: धन्यवाद मंजू, मैं मूंगदाल के लड्डू बनाने की अगले सप्ताह अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: पिसी हुई चीनी ली जासकती है लेकिन तगार से इसमें अलग स्वाद आता है.
निशा: मनीषा, लड्डू 1 दिन में खतम नहीं होते, आप चाहें जितने बना लीजिये.
thanks 4 replying me.I love u.Apki beti ENYA bahut sweet he.
mere father-in-law ko diabities he or unhe meetha bahut pasand he.kya me apki batai ladoo recipe me tagar ki jagah sugar free mila sakti hoon.taste me koi antar to nahi ayega?
sugarfree ka measurment kya tagar ke braber hi hoga
aur apne jin recipes me tagar ka use kiya he kya me un sab recipes me sugar free ka use kar sakti hoon?
please jarror rpl dena ye mere sasur ke liye he.
thank you
निशा: स्वीटी, मैंने तो शुगरफ्री का प्रयोग नहीं किया लेकिन बहुत से लोग लड्डू आदि में शुगरफ्री का प्रयोग कर रहे हैं.
mam mene valentine day par apki batai hui vidhi se butter nan,aloo ke kofte,suji ki khir,raita aur moong dal ki mongodi banai thi mere husband bahut khush hue.sab bahut badiya bana tha.thanks to you.apke karan meri cooking bahut improve ho gai he.me to din bhar apki recipes padti rehti hoon.
again thank u 1000 times
bhagwan ne meri wish puri kar di jo mujhe apka guidence mila.
mene sach me wish mangi thi kyuki meri cooking bahut kharab thi.
me january 2012 se apki recipe follow kr rahi hoon
kyunki mene net connection jan 2012 ko hi liya he.
you are very sweet and i like you and your recipes very much.
thank you
निशा: स्वीटी आपको मेरी वेबसाईट पसंद आई, मुझे बहुत अच्छा लगा. बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: स्वीटी, जी हाँ बेसन का स्तेमाल भी कर सकते हैं.
निशा: सिया, घी थोड़ा और अधिक कर दीजिये और आप बिना मावा के चूरमा बना लीजिये.