पनीर 65 स्ट्रीट फूड रेसिपी Crispy Paneer 65 Fry Restaurant Style

📅 9 फरवरी 2022 👁 37.5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

स्नैक टाईम को और मज़ेदार बनाने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं पनीर 65.  ये एक बहुत ही आसान विधि के साथ झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे.  ये बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरे बनेंगे.  इन्हें स्नैक्स के साथ-साथ स्टार्टर के तौर पर भी आप परोस सकते हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ पनीर 65 बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

पनीर 65 के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Paneer 65

पनीर - Paneer - 400 grams

नमक - Salt - ¾ tsp

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 tsp

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 2 tsp

हल्दी - Turmeric Powder - ½ tsp

काली मिर्च - Black Pepper - ½ tsp

जीरा - Cumin Powder - ½ tsp

मैदा - Refined Flour - 2 tbsp

कॉर्नफ्लोर - Corn Flour - 2 tbsp

नींबू का रस - Lemon Juice - 2 tsp

अदरक मिर्च पेस्ट - Ginger Chilli Paste - 2 tsp

तेल - Oil - 2 tsp

सरसों - Mustard Seeds - ½ tsp

जीरा - Cumin Seeds - ½ tsp

करी पत्ता - Curry Leaves - 15-20

अदरक - Ginger Julienne - 10-15

हरी मिर्च - Green Chilli - 4-5, Sliced

पनीर 65 के लिए मसाला तैयार करने की विधि Process of preparing spices for Paneer 65

पनीर के 2 पैक (400 ग्राम) को मीडियम साइज में काट कर इन्हें एक प्लेट में रख दीजिए.  अब बाउल में ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 2 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच ताजा कुटी हुई काली मिर्च, ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 2 बड़े चम्मच मैदा और 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर डालिए.

इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें पनीर के पीस डाल कर हल्के हाथ से इन्हें मिलाएं.  फिर इसमें 2 छोटी चम्मच नींबू का रस, 2 छोटी चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल कर इन्हें अच्छे से मिलाएं.

paneer 65

पनीर 65 तलने की विधि Process of frying Paneer 65

पेन में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम भी मीडियम-हाई होनी चाहिए.  गरम तेल में जितने पनीर के पीस एक बार में आ पाएं डाल कर 3-4 मिनट तलने दीजिए.  समय पूरा होने पर इन्हें चला कर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  तल जाने पर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए.

तड़का लगाने की विधि Process of making Tadka

पेन में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने और ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर भूनिए.  भुन जाने पर इसमें अदरक जूलियन और 4-5 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई डाल कर हल्का भूनिए.  भुन जाने पर इसमें तले हुए पनीर 65 डाल कर अच्छे से मिलाते हुए भूनिए.

मिलाने पर इनपर थोड़ा सा नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिलाएं.  फ्लेम बंद करके इन्हें एक बार वापस मिला कर निकाल लीजिए.  इस तरह पनीर 65 बनकर तैयार हो जाएगा.  इन्हें हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

मसाले और पनीर मिलाने के बाद पानी नाप कर बस 2-3 बड़े चम्मच ही डालना है.

पनीर को तलते समय फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिए और तेल भी मीडियम-हाई गरम होना चाहिए.

पनीर 65 स्ट्रीट फूड रेसिपी Crispy Paneer 65 Fry Restaurant Style

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।