तिल मावा बर्फी, सर्दियों की खास रेसिपी Til Mawa Burfi Winter Special Recipe

तिल और मावा सर्दियों में बहुत गुणकारी होते हैं, इसलिए आज हम तिल मावा की बर्फी बनाने जा रहे हैं.  ये काफी कम सामग्री से बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे बनाना भी इतना आसान है की अगर कोई पहली बार रसोई में जा रहे हों तो वो भी बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बना कर तैयार कर लेंगे.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ तिल मावा की बर्फी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके मीठे से स्वाद का आनंद लें.

 

तिल मावा बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Til Mawa Burfi

 

तिल - Sesame Seeds - 2 कप (250 ग्राम)

मावा - Mawa - 1.5 कप (300 ग्राम)

चीनी - Sugar Powder - 1.5 कप (250 ग्राम)

छोटी इलायची - Cardamom - 8, दरदरी कुटी हुई

घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच

बादाम कतरन - Almond Flakes

पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes

 

तिल मावा की बर्फी बनाने की विधि Process of making Til Mawa Burfi

 

पेन को गरम करके इसमें 2 कप तिल डाल कर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिए.  इन्हें हल्का फूलने तक और हल्का रंग बदलने तक ही भूनना है.  भुन जाने पर इसे निकाल लीजिए और बाउल में हल्का चला कर ठंडा कीजिए.  ठंडा होने पर भुने हुए तिल को मिक्सर जार में डालिए, ¼ कप साबुत बचा लेने हैं.  इन्हें दरदरा पीस कर निकाल लीजिए.

 

अब उसी पेन को साफ कर इसमें 1.5 कप मावा तोड़ कर डालिए.  मावा के घी छोड़ने तक इसे मीडियम फ्लेम कर लगातार चलाते हुए भूनिए.  जब मावा घी छोड़ने लगे और हल्का सा रंग बदल जाए तो फ्लेम को एकदम धीमी करिए.  फिर इसमें 1.5 कप चीनी पाउडर डालिए.  इसे मिलाते हुए चीनी के अच्छे से मिलने और पिघलने तक भूनिए.

 

चीनी के मावा के अंदर मिल जाने पर इसमें भुने हुए, पिसे और साबुत तिल डालिए.  इसे मिलाते भी रहना है नही तो नीचे से मावा जल सकता है.  मिला कर इसमें 8 दरदरी कुटी छोटी इलायची और 1 छोटी चम्मच घी डाल कर मिलाएं.

 

सब चीज़ अच्छे से मिला कर फ्लेम बंद कर दीजिए, फिर एक ट्रे को घी से ग्रीस कीजिए.  इस मिश्रन को ट्रे में डाल कर चम्मच से दबा कर एक जैसा कीजिए.  फिर इसपर थोड़े से बादाम कतरन और थोड़ा पिस्ता कतरन डाल कर चम्मच से हल्का दबाएं.

 

अब इसे 1 घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए.  जमने के बाद इसके अपने हिसाब से पीस काट लीजिए.  इस तरह तिल मावा की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी.

 

सुझाव Suggestions

 

तिल भूनते समय ध्यान रखें इन्हें ज़्यादा नही भूनना है.  बस हल्का रंग बदलने तक और तिल के हल्का फूलने तक भूनना है.

मावा को मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनना है, तेल छोड़ने तक और हल्का रंग बदलने तक ही भूनना है.

तिल मावा बर्फी, सर्दियों की खास रेसिपी Til Mawa Burfi Winter Special Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं