फ्रेंच टोस्ट - फटाफट बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता Eggless Cheesy French Toast Indian Style Recipe

📅 31 जनवरी 2022 👁 6.1 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

एक अलग तरीके से आज हम बनाने जा रहे हैं फ्रेंच टोस्ट.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.  ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता है.  परिवार में किसी को बहुत भूक लग रही हो तो आप फ्रेंच टोस्ट बनाकर परोस सकते हैं.  तो आप भी ये स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

फ्रेंच टोस्ट के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless French Toast

कस्टर्ड पाउडर - Custard Powder - 2 tbsp

चीनी पाउडर - Sugar Powder - 1.5 tbsp

दूध - Milk - ¾ Cup

वैनिला एसेंस - Vanilla Essence - 2 Drops

चीज़ स्लाइस - Cheese Slice - 1 toast

मक्खन - Butter - a little

ब्रेड स्लाइस - Bread Slices

घोल बनाने की विधि Process of making Solution

एक चौड़ी प्लेट में 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर और ¾ कप दूध को थोड़ा-थोड़ा करके डाल कर घुटलियां खतम करते हुए मिलाएं.  अब इसमें 1.5 बड़े चम्मच चीनी पाउडर और वैनिला एसेंस की 2 बूंद डाल कर इन्हें अच्छे से मिलाएं.  इस तरह घोल बनकर तैयार हो जाएगा.

चीज़ी फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि Process of making Cheesy French Toast

ब्रेड के स्लाइस को हल्का सा सेक कर कुरकुरा कीजिए.  जितने टोस्ट बनाने हो उतनी ब्रेड क्रिस्प कर लीजिए.  अब ब्रेड की दो स्लाइस के बीच में एक चीज़ की स्लाइस रख कर दूसरी ब्रेड से उसे ढक दीजिए.

तवा को गरम करके उसमें थोड़ा मक्खम डाल कर फैला दीजिए.  फिर घोल को एक बारी चला कर सैंडविच को इसमें डाल कर दोनों ओर से कोट कीजिए. सैंडविच को तवा पर रख कर नीचे से थोड़ा गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.  सिक जाने पर तवे पर थोड़ा मक्खन डाल कर इसे पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.  सिक जाने पर इसे उतार कर बाकी भी इसी तरह सेक लीजिए.

सादा फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि Process of making normal French Toast

तवा पर थोड़ा मक्खन डाल कर एक ब्रेड की स्लाइस को घोल में डिप करके तुरंत निकाल कर तवा पर सिकने के लिए रख दीजिए.  दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने पर इसे सेक कर निकाल लीजिए.  सभी इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए, सादा फ्रेंच टोस्ट बनकर तैयार हो जाएँगे.

फ्रेंच टोस्ट परोसने करने विधि Process of serving French Toast

चीज़ी फ्रेंच टोस्ट को प्लेट पर रखिए, इसपर थोड़ा सा शहद डालिए.  साथ ही साइड में अंगूर रख कर परोसिए.

चीज़ी फ्रेंच टोस्ट को आप केले के स्लाइस के साथ भी परोस सकते हैं.  चीज़ी फ्रेंच टोस्ट रखकर इसपर चॉक्लेट सिरप डाल कर परोस सकते हैं.

फ्रेंच टोस्ट को एक प्लेट पर रख कर इसपर मक्खन रखकर, साइड में फल रख कर परोसिए.

सुझाव Suggestions

ब्रेड के स्लाइस को घोल में डिप करने से पहले हर बार घोल को चलाना ज़रूर है.

ब्रेड को डिप करने से पहले तवा गरम होना चाहिए और उसपर मक्खन भी डला हुआ होना चाहिए.

फ्रेंच टोस्ट - फटाफट बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता Eggless Cheesy French Toast Indian Style Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।