बाजरे की बर्फी, बेहद स्वादिष्ट और सर्दी में शक्ति देने वाली Pearl Millet Flour Barfi

सर्दी में शक्ति देने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं तिल बाजरे की बर्फी. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाने में बहुत ही कम सामग्री लगेगी. ये सेहत के लिए भी बहुत ही फयेदेमंद होती है. तो आप भी इस आसान विधि के साथ ये सेहत से भरपूर बर्फी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
बाजरे के आटे की बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Til Bajra Burfi
तिल - Sesame Seeds - 1.5 कप (200 ग्राम)
घी - Ghee - ¼ कप (50 ग्राम)
बाजरे का आटा - Pearl Millet flour - 1 कप (150 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 7-8
घी - Ghee - 1 बड़े चम्मच
गुड - Jaggery - 1.5 कप (300 ग्राम)
बादाम कतरन - Almond Flakes
तिल तैयार करने की विधि Process of preparing Sesame Seeds
पेन को मीडियम गरम कीजिए, फिर इसमें 1.5 कप तिल डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भूनिए. इसे लगातार चलाते हुए 4 मिनट तक हल्का फूलने और रंग बदलने तक भूनिए. भुन जाने पर इसे बाउल में निकाल कर ठंडा कीजिए.
ठंडा होने पर मिक्सर जार में आधे तिल और 7-8 इलायची छील कर डालिए. इन्हें पीस कर पाउडर जैसा बनाएं.
बाजरे का आटा भूनने के लिए Process of roasting Millets Flour
उसी पेन में ¼ कप घी डाल कर पिघलाएं, फिर इसमें 1 कप बाजरे का आटा डालिए. लो-मीडियम फ्लेम पर इसे लगातार चलाते हुए भूनिए. इसे 10 मिनट तक घी अलग होने तक भूनिए, फिर इसे निकाल लीजिए.
मिश्रन बनाने की विधि Process of making mixture
पेन में 1 बड़े चम्मच घी, 1.5 कप गुड़ और 2 बड़े चम्मच पानी डालिए. एकदम लो फ्लेम पर गुड़ के पिघलने तक इसे पकाएं. याद रखिए फ्लेम लो ही रहेगी. जब गुड़ घुल जाए और इसमें झाग आने लग जाए तब तक इसे पकाना है.
गुड़ के अच्छे से पक जाने पर इसमें भुना हुआ बाजरे का आटा डाल कर लगातार चलाते हुए लो फ्लेम पर अच्छे से मिलने तक पकाएं. फिर इसमें पिसे हुए तिल और साबुत तिल डाल कर अच्छे से मिलाएं. पूरी तरह मिल जाने पर फ्लेम बंद कर दीजिए.
ट्रे को घी से ग्रीस कीजिए, फिर इसमें मिश्रन डाल कर एक जैसा फैलाएं. इसपर थोड़े बादाम कतरन डाल कर चम्मच से एक जैसा कीजिए. इसे आधे घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए. समय पूरा होने पर इसे अपने हिसाब के आकार में काट लीजिए. तिल बाजरे की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी, इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
तिल डार्क नही करने हैं.
आटे को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनना है.
गुड़ को पिघलाने के लिए इसमें बहुत कम पानी डालना है.
बाजरे की बर्फी, बेहद स्वादिष्ट और सर्दी में शक्ति देने वाली Pearl Millet Flour Barfi
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।