मक्की की तिल टिक्की रेसिपी Cornflour and Sesame Seeds Sweet Tikki Recipe

📅 19 जनवरी 2022 👁 5.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

एक नई रेसिपी के साथ आज हम बनाने जा रहे हैं मक्की के आटे की तिल टिक्की.  आयरन और कैल्शियम से भरी ये बहुत ही खस्ता और कुरकुरी कुकी होती हैं.  इन्हें बनाने की विधि बहुत ही आसान है.  ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं की आप इन्हें कुछ ही दिन में खा कर खतम कर देंगे.  इन्हें आप चाय के साथ भी खा सकते हैं.  तो आप भी ये स्वादिष्त मीठी टिक्की बनाएं और इनके स्वाद का आनंद लें.

मक्का की मीठी टिक्की के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Makka Ki Tikki

गुड़ - Jaggery - ½ कप (90 ग्राम)

मक्के का आटा - CornMeal - 2 कप (250 ग्राम)

तिल - Sesame Seeds - ½ कप (60 ग्राम)

घी - Ghee - 4 छोटी चम्मच

तेल तलने के लिए - Oil for frying

गुड़ का सिरप बनाने की विधि Process of making Jaggery Syrup

भगोने में ½ कप गुड़ और 1 कप पानी डाल कर गुड़ के घुलने तक पकाएं.  इसे बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं.  गुड़ के पूरी तरह घुल जाने पर फ्लेम बंद कर इसे ठंडा होने रख दीजिए.

डो बनाने की विधि Process of making Dough

बाउल में 2 कप मक्के का आटा, ½ कप तिल और 4 छोटी चम्मच घी डाल कर इन्हें अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें ठंडी की हुई गुड़ का सिरप छानते हुए डालिए.  सारा एक साथ नही डालना है, थोड़ा बचा लेना है.  इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर आटे को गूंधिए.  अगर डो सूखा लगे तो बचा हुआ सिरप भी डाल दीजिए.  आटे को हल्का सा मुलायम रखना है.  गूंधने पर इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.

टिक्की बनाने की विधि Process of making Tikki

हाथ में थोड़ा सा तेल लेकर डो को हल्का सा मसलिए.  फिर जितनी बड़ी या छोटी टिक्की बनाना चाहें उतना डो तोड़ कर गोल कीजिए.  हाथ से दबाते हुए बढ़ाएं, याद रखिए इसे ज़्यादा पतला नहीं करना है और न ही ज़्यादा मोटा.  इसी तरह सभी टिक्की बना कर प्लेट में रख लीजिए.

साथ ही कुकी कटर से भी आप इसे बना सकते हैं.  इसके लिए डो को तोड़ कर उसी तरह गोल करके हल्का बढ़ाएं.  फिर चकले पर थोड़ा तेल लगा कर हल्का सा इसे बेलिए, याद रखिए इसे हल्का मोटा रखना है.  कोई भी कुकी कटर लीजिए और उससे इसे काट लीजिए.  इसी तरह बाकी भी बना कर प्लेट पर रख लीजिए.

टिक्की तलने की विधि Process of frying Tikki

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम गरम होना चाहिए और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए.  गरम तेल में जितनी एक बार में आ पाएं टिक्की डाल कर 1-2 मिनट तलने दीजिए.  जब ये तैर कर ऊपर आ जाएं, इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  तल जाने पर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए.

इस तरह मक्की के आटे की तिल टिक्की बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें बच्चे और बड़े दोनों को परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी भी एयर टाइट कंटेनर में रखकर 15-20 दिन तक खा सकते हैं.

इन्हें तलते वक्त फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए.  अगर लगे की ये धीरे तले जा रहे हैं, तो फ्लेम हल्की सी बढ़ा सकते हैं.

मक्की की तिल टिक्की रेसिपी Cornflour and Sesame Seeds Sweet Tikki Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।