ताज़ा मटर मखाना की स्पेशल सब्जी Phool Makhana Matar Special Curry, Easy Recipe

आपके घर की पार्टी के लिए खास आज हम बनाने जा रहें हैं मखाना मटर की सब्जी. किसी भी खास मौके या घर की पार्टी के लिए आप ये आसान रेसिपी से सब्जी बना सकते हैं. इसका स्वाद एकदम अलग होता है और बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे आप एक बार खाएँग तो बार-बार बनाकर खाना चाहेंगे. तो आप भी इस आसान विधि के साथ मटर मखाना की ये सब्जी बनाएं और अपनी पार्टी के बेहतरीन होस्ट बनें.
मटर मखाना करी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Makhana Matar Curry
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
मखाना - Makhana - 1.5 कप (30 ग्राम)
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - Turmeric - ¼ छोटी चम्मच
टमाटर - Tomato - 2
अदरक - Ginger - ½ इंच
हरी मिर्च - Green Chilli - 1
काजू - Cashews - 15
कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर - Cumin Powder - ½ छोटी चम्मच
ताजा मटर - Green Peas - 1 कप (350 ग्राम)
नमक - Salt -1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - Garam Masala - ½ छोटी चम्मच
हरा धनिया - Coriander Leaves
मखाना भूनने की विधि Process of roasting Makhana
पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए. गरम घी में 1.5 कप मखाना डाल कर लगातार चलाते हुए कुरकुरे होने तक भूनिए. इन्हें लो-मीडियम फ्लेम पर 8 मिनट तक भूनना है. भुन जाने पर मखाने बाउल में निकाल लीजिए.
मटर मखाना सब्जी बनाने की विधि Process of making Matar Makhana Special Curry
पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. फ्लेम को धीमा करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटी चम्मच हल्दी और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक-काजू का पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक और 15 काजू) डालिए. इन्हें अच्छे से मिला कर 2 मिनट भूनिए.
2 मिनट बाद इसमें 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर और 1 कप हरे मटर के दाने डाल कर अच्छे से मिलाएं. साथ ही इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली पर मसल कर) डाल कर मिलाएं. इन्हें ढक कर 2-3 मिनट पकाएं फिर चला कर वापस ढक कर 4 मिनट, हर 2 मिनट में चलाते हुए, पकाएं.
समय पूरा होने पर इसमें 1.5 कप पानी, 1 छोटी चम्मच नमक और ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डालकर फ्लेम को हल्का बढ़ाएं. फिर इसे ढक कर 2-3 मिनट पकाएं, उबाल आने पर खुले में ग्रेवी को चला कर 2-3 मिनट पकाएं.
फिर ढक कर 5 मिनट पकाएं, इसके बाद इसमें भुने हुए मखाने और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर 1 मिनट पकाएं. समय पूरा होने पर मटर मखाना की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप रोटी, नान परांठे या चावल केसी के भी साथ परोस कर इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
मखाने को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनना है.
ताज़ा मटर मखाना की स्पेशल सब्जी Phool Makhana Matar Special Curry, Easy Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।