मीठे मखाने - 2 तरह की रेसिपी Winter Special Immunity Booster Sweet Makhana

सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं मीठे मखाने. इन्हें हम दो तरीके से बनाएँगे, गुड़ के मखाने और चीनी के मखाने. ये दोनों ही बनाना बहुत ही आसान है, इन्हें बनाने के लिए सामग्री भी बहुत ही कम लगेगी. मीठे मखाने झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे. तो आप भी इस आसान विधि के साथ मीठे मखाने बनाएं और इनसे अपनी और अपने परिवार की इम्यूनिटि बढ़ाएँ.
मीठे मखाने के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sweet Makhana
गुड़ के मखाने के लिए For Jaggery Makhana
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
मखाना - Foxnut - 2 कप (40 ग्राम)
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
गुड - Jaggery - ½ कप (125 ग्राम)
सोंठ - Ginger Powder - ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च - Black Pepper - ¼ छोटी चम्मच
काला नमक - Black Salt - 2 पिंच
तिल - Sesame Seeds - 1 बड़े चम्मच
चीनी के मखाने के लिए For Sugar Coated Makhana
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
मखाना - Foxnut - 2 कप (40 ग्राम)
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
चीनी - Sugar - ½ कप (125 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 4, दरदरी कुटी हुई
काली मिर्च - Black Pepper - ¼ छोटी चम्मच
गुड़ के मखाने बनाने की विधि Process of making Jaggery Makhana
पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर पिघलाएं, फिर 2 कप मखाने डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर इन्हें भूनिए. इनका हल्का सा रंग बदलने तक और कुरकुरे होने तक इन्हें भूनिए. भुन जाने पर इन्हें निकाल कर रख दीजिए.
अब वही पेन को साफ करके इसमें 1 छोटी चम्मच घी और ½ कप गुड़ डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं. गुड़ अच्छी वेराइटी का लेना है, उसमें कोई भी इम्प्योरिटीज नहीं होनी चाहिए क्योंकी इसे छान नहीं सकते हैं. गुड़ के पिघलने पर इसे एक बार चेक करें, कटोरी में पानी लेकर चम्मच से थोड़ा गुड़ उसमें डाल कर ठंडा कीजिए. फिर तोड़ कर देखिए ये टूटना चाहिए, अगर खिंच रहा हो तो इसे वापस पकाएं.
अब इसमें ½ छोटी चम्मच सोंठ, ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च, 2 पिंच काला नमक और 1 बड़े चम्मच तिल डाल कर मिलाएं. 1-2 मिनट पका कर वापस चेक करें, पानी में डाल कर ये टूट रहा हो, तो ये बन कर तैयार हो जाएगा. फिर फ्लेम को धीमा करके इसमें भुने हुए मखाने डाल कर लगातार चलाते हुए मिलाएं. धीमी फ्लेम पर ही इसे मिलाना है नहीं तो गुड़ ठंडा होकर सख्त हो जाएगा.
मखानों पर गुड़ की अच्छी सी कोटिंग आने पर फ्लेम बंद करके मखानों को चलाते रहें. हल्का ठंडा होने पर मखानों को अलग-अलग करके रखें ताकी ये एक दूसरे से चिपकें ना. ठंडे होने पर गुड़ के मखाने बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें परोस कर इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
चीनी के मखाने बनाने की विधि Process of making Sugar Coated Makhana
पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर पिघलाएं, फिर 2 कप मखाने डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर इसे भूनिए. इन्हें हल्का रंग बदलने तक और कुरकुरा होने तक भूनना है, फिर इन्हें निकाल कर रख दीजिए.
उसी पेन को साफ करके इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल कर पिघलाए, फिर ½ कप चीनी डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पिघलने तक पकाएं. चीनी के पूरी तरह पिघल जाने पर इसमें मखाने डाल कर पूरी तरह कोट होने तक लो फ्लेम पर मिलाएं. मिल जाने पर इसमें 4 दरदरी कुटी हुई इलायची और ½ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं.
चाश्नी के पूरी तरह मखाने पर कोट होने पर फ्लेम बंद करके मखानों को कुछ देर तक मिलाते रहें. हल्का ठंडा होने पर इन्हें अलग-अलग करके रखें ताकी ये एक दूसरे से चिपके ना. फिर ठंडा होने पर इन्हें परोस कर इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
मखानों को लो-मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए कुरकुरे होने तक भूनना है.
गुड़ की चाश्नी बनाते समय उसे चेक ज़रूर करें, पानी में डाल कर वो टूटनी चाहिए.
चीनी की चाश्नी को पूरी तरह पिघलने तक ही इसे पकाना है, ज़्यादा नहीं पकाना है.
मखानों के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें किसी भी एयर टाइट कंटेनर में रख कर दो महीने तक खा सकते हैं.
मीठे मखाने - 2 तरह की रेसिपी Winter Special Immunity Booster Sweet Makhana
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।