फ्राइड मसाला ढोकला, रसीला खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद वाले Fried Masala Dhokla without Eno or Curd

किसी त्यौहार के मौके या किसी भी खुशी के मौके के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं फ्राइड मसाला ढोकला.  इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है और ज़्यादा सामग्री की भी ज़रूरत नहीं पड़ती.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ ये डिश बनाएं और अपने मेहमानों को इसका स्वाद चखा कर उनका दिल खुश कीजिए.

 

फ्राइड मसाला ढोकला के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Masala Dhokla

 

बेसन - Gram Flour - 1 कप (125 ग्राम)

चीनी - Sugar - 1 बड़े चम्मच

नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric Powder - 1 पिंच

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

नींबू का रस  -Lemon Juice - 2 बड़े चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - ¼ छोटी चम्मच

 

तड़का के लिए For Tadka

 

तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच

सरसों - Mustard Seeds -¼ छोटी चम्मच

चीनी - Sugar - 1 बड़े चम्मच

 

मसाला के लिए For Masala

 

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

सरसों के दाने - Mustard Seeds - ¼ छोटी चम्मच

करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12 छोटी चम्मच

टमाटर - Tomato - 2

अदरक - Ginger - 1 इंच

हरी मिर्च - Green Chilli - 1

नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच

टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 4 बड़े चम्मच

नारीयल  - Fresh Coconut - 1 बड़े चम्मच, ग्रेट किये हुए

 

बैटर बनाने की विधि Process of making Batter

 

बाउल में 1 कप बेसन (125 ग्राम) और थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर न ज़्यादा पतला न ज़्यादा गाढ़ा घोल बनाएं.  पहले थोड़ा पानी मिलाएं ताकी घुटलियां खतम हो जाएं, फिर और पानी मिला कर घोल बनाएं.  घोल बनने पर इसमें 1 बड़े चम्मच चीनी, ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 पिंच हल्दी, 1 बड़े चम्मच तेल और 2 नींबू का रस डालिए.  इन्हें अच्छे से मिलाते हुए फेंटिए जब तक चीनी पूरी तरह घुल नहीं जाती.  फिर इसे ढाक कर 15-20 मिनट के लिए रख दीजिए.

 

ढोकला स्टीम करके की विधि Process of steaming Dhokla

 

एक कंटेनर में बटर पेपर रख कर इस पर तेल से ग्रीस कीजिए.  फिर बैटर में ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर बैटर को अच्छे से मिलाते हुए थोड़ा सा फेंटिए, याद रखिए ज़्यादा नहीं फेंटना है बस जब तक बैटर फूल नहीं जाता.  फिर कंटेनर में बैटर डाल कर तोड़ा टैप करते हुए एक जैसा कीजिए.

 

एक बरतन में 2.5-3 कप पानी डालकर इसमें स्टैंड रखिए जिसपर कंटेनर रखा जा सके.  पानी में उबाल आने पर कंटेनर को बरतन में रख कर इसे ढाक कर तेज़ आंच पर स्टीम होने दीजिए.  जब बरतन का ढक्कन उछलने लगे और स्टीम बरतन के अंदर ज़्यादा बनने लगे तो फ्लेम को मीडियम करके इसे स्टीम कीजिए.  याद रखिए ढोकले को बस 20 मिनट तक स्टीम करना है और फ्लेम का कम ज़्यादा भी इसी बीच करना है.

 

समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके एक चाकू की मदद से चेक कीजिए, चाकू साफ बाहर निकल आए तो ढोकला बनकर तैयार है.  इसे निकाल कर ठंडा कीजिए.

 

सादा ढोकला बनाने की विधि Process of making Normal Dhokla

 

ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से कंटेनर से ढोकला के किनारे हटाएं.  फिर कंटेनर उल्टा करके ढोकला प्लेट में निकाल लीजिए.  ढोकला के पीस काटिए, फिर कटा हुआ हिस्सा ऊपर करके रख दीजिए.

 

अब तड़का पेन में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में ¼ छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर चटकने दीजिए.  चटकने के बाद इसमें ½ कप पानी और 1 बड़े चम्मच चीनी डाल चीनी के घुलने तक पकाएं.  चीनी के घुल जाने पर फ्लेम बंद कर करके ढोकले के ऊपर थोड़ा-थोड़ा पानी वाला तड़का डाल दीजिए.  इस तरह सादा ढोकला बनकर तैयार हो जाएँगे.

 

मसाला ढोकला बनाने की विधि Process of making Masala Dhokla

 

पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में ¼ छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर चटकने दीजिए.  चटकने के बाद इसमें 10-12 करी पत्ता डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक) डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं.

 

मसाले के हल्का गाढ़ा होने पर इसमें ¾ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल कर मिलाएं.  मसाले के पूरी तरह गाढ़ा होने तक भूनिए, फिर इसमें 4 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस और 1 बड़े चम्मच ताज़ा ग्रेट किये हुए नारियल डालिए.  मसाला भुन कर तैयार हो जाएगा, फिर इसमें ¼ कप पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं.

 

पानी में उबाल आने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसमें ढोकला के कटे हुए पीस डाल कर हल्के हाथ से घुमाते हुए मसाले में कोट कीजिए.  ढोकला के पीस मसाले में अच्छे से कोट होने पर फ्लेम बंद करके इन्हें परोसिए.  इस तरह मसाला ढोकला बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव Suggestions

 

सभी सामग्री नाप कर लेनी है.

बैटर की कंसिस्टेंसी न ज़्यादा गाढ़ी होनी चाहिए न ज़्यादा पतली.

फ्राइड मसाला ढोकला, रसीला खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद वाले Fried Masala Dhokla without Eno or Curd

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं