पालक पुदीना वाले नमकीन सेव Namkeen Sev with Spinach and Mint

📅 10 दिसंबर 2021 👁 7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

रोज़ाना वही एक ही तरह की नमकीन खाते हुए सब ऊब जाते हैं.  तो इस नमकीन में एक नया और चटपटा सा स्वाद लाने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं पालक और पुदीने की सेव.  इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है.  इसे एक बार में आप ज़्यादा सा बनाएं, फिर 1-2 महीने तक रख कर आराम से खाएं.  इसे बनाने की सामग्री भी आपकी रसोई में ही मौजूद है.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ पालक पुदीना सेव बनाएं और इसके चटपटे स्वाद का आनंद लें.

पालक पुदीना सेव के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Pudina Palak Sev

बेसन - Chickpea flour - 1 कप (120 ग्राम)

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

पुदीना के पत्ते - Mint leaves - 1 कप

पालक के पत्ते - Spinach leaves - 10-12

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

तेल तलने के लिए - Oil for frying

डो बनाने की विधि Process of making dough

मिक्सर जार में 1 कप पुदीने के पत्ते, 10-12 पालक के पत्ते, 2 हरी मिर्च और 1 बड़े चम्मच पानी डाल कर इन्हें पीसिए.  पीसने के बाद कटोरी में इसे छलनी से दबा-दबा कर छान लीजिए.  सारा जूस निकाल कर बचा हुआ फाइबर हटा दीजिए.

अब बाउल में 1 कप (200 ग्राम) बेसन, 2 बड़े चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक या स्वाद अनुसार और जूस डाल कर इसे चम्मच की मदद से मुलायम गूंधिए.  चम्मच से मिलाते हुए एकदम मुलायम गूंधना है, ज़रूरत पड़े तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं.  इसे अच्छे से 3-4 मिनट तक फेंट कर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.

सेव बनाने की विधि Process of making Sev

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, याद रखिए तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम भी मीडियम-हाई होनी चाहिए.  अब सेव बनाने की मशीन लीजिए और उसमें छोटी जाली लगा कर हाथ में हल्का तेल लेकर डो को इसमें भरिए.  मशीन बंद कीजिए.

गरम तेल में मशीन की मदद से डो डालिए, इतना जितना एक बारी में आ पाए.  अब झाग खतम होने तक इसे तलने दीजिए, फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी तलिए.  जब झाग बिल्कुल आने बंद हो जाएं इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह बना लीजिए.  इस तरह सेव बनक तैयार हो जाएँगी, इसे आप ऐसे भी खा सकते हैं या इसपर थोड़ा चाट मसाला भी डाल कर खा सकते हैं.

सुझाव Suggestions

इसे ठंडा होने पर कंटेनर में रख कर 1-2 महीने तक खा सकते हैं.

पालक पुदीना वाले नमकीन सेव Namkeen Sev with with Spinach and Mint

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।