फराली फरा - व्रत का हल्का खाना Special Steamed Fara for Vrat

📅 30 नवंबर 2021 👁 6.3 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

समा के चावल से बनी सभी डिश काफी स्वादिष्ट बनती हैं.  इसी स्वाद के साथ आज हम बनाने जा रहे हैं समा चावल के फरा.  ये व्रत में बनाएं जाने वाली डिश है लेकिन ये इतनी स्वादिष्ट होती है की आप इसे ऐसे भी बनाना पसंद करेंगे.  ये बाहर से कुरकुरे होते हैं और अंदर से मुलायम होते हैं.  ये झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे.  फराली फरा बहुत ही कम मसाले और कम तेल में बनाएं जाते हैं, साथ ही व्रत के लिए ये एक बहुत ही हल्का-फुल्का खाना होता है.

फरा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sama Rice Fara 

समा चावल - Sanwa Millets - 1/2 काप (90 ग्राम)

सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बारीक कटी हुई

अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, पेस्ट

गाजर - Carrot - 1/4 कप, बारीक कटी हुई

धनिया पत्ता - Coriander Leaves - 2 बड़े चम्मच

तिल - Sesame Seeds - 2 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच (तलने के लिए)

चटनी के लिए For Dhaniya Chutney

धनिया पत्ता - Coriander Leaves - 1 कप

हरी मिर्च - Green Chilli - 3

अदरक - Ginger - 1/2 इंच

टमाटर - Tomato - 1

सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

डो बनाने की विधि Process of making dough

½ कप समा के चावल को धो कर भिगो कर आधा घंटा के लिए रख दीजिए.  समय पूरा होने पर मिक्सर जार में पानी निकाल कर समा के चावल और 1 बड़े चम्मच पानी डालिए.  अब इन्हें बारीक पीस लीजिए.  कढ़ाही में ये बैटर डालिए, फिर जार में थोड़ा पानी डाल कर बाकी बैटर को भी इसमें डालिए.  अब इसमें ¾ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ¼ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिए.  इसे धीमी फ्लेम पर लगातार चलाते हुए डो फोर्म में आने तक पकाएं.

याद रखिए लगातार चलाते रहना है क्योंकी इसमें बहुत ही जल्दी घुटलियां बन जाती हैं.  हल्का गाढ़ा होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच व्रत वाला तेल डाल कर इसे वापस चलाते हुए पकाएं.  डो बनकर तैयार हो जाएगा, फ्लेम बंद करके इसे ढक कर 5 मिनट के लिए रख दीजिए.

फरा बनाने की विधि Process of making Fara

समय पूरा होने पर डो को बाउल में निकलिए.  फिर इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, ¼ कप बारीक कटे हुए गाजर और 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डालिए.  इसे अच्छे से चम्मच से मिलाएं, फिर हल्का ठंडा होने पर हाथ पर थोड़ा तेल लेकर हाथ से मिला कर डो जैसा बनाएं.

अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाएं, फिर थोड़ा डो लेकर उसे रोल कीजिए.  इसे लम्बाई में रोल करना है, रोल करके प्लेट पर रखिए.  बाकी भी इसी तरह बनाएं, इस तरह फरा बनकर तैयार हो जाएँगे.

चटनी बनाने की विधि Process of making Chutney

मिक्सर जार में 1 कप हरा धनिया, 3 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक का टुकड़ा, 1 टमाटर, ¾ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ¼ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिए.  अब इन्हें बरीक पीस कर कटोरी में निकाल लीजिए.  इस तरह व्रत वाली चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.

फरा स्टीम करने की विधि Process of steaming Fara

भगोने में 2-2.5 कप पानी डाल कर उबाल आने तक गरम करें.  इस बीच एक छलनी, जो इस भगोने के ऊपर आ जाए, को व्रत के तेल से ग्रीस कीजिए.  अब फरा को इस पर रखिए.  पानी में उबाल आने पर छलनी को भगोने पर रख कर इसे ढक कर 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर स्टीम होने दीजिए.  समय पूरा होने पर छलनी को निकाल कर इन्हें ठंडा होने रख दीजिए.  इस तरह फरा स्टीम हो कर तैयार हो जाएँगे.

फरा तलने की विधि Process of frying Fara

कढ़ाही में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में 2 छोटी चम्मच तिल और 2 हरी मिर्च (लम्बाई में काट कर) डाल कर हल्का सा भूनिए.  अब इसमें फरा डाल कर चारों ओर से हल्के कुरकुरे होने तक मीडियम फ्लेम पर सेकिए.  इनपर हल्का भूरा रंग आने पर इन्हें निकाल लीजिए.  इस तरह कुरकुरे व्रत वाले फरा बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

समा के चावल को पीसते समय पानी बहुत ही कम डालना है.

बैटर को पकाते समय पानी नाप कर डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक ये थिक डो नहीं बन जाता.

अगर ये आपको थोड़े कुरकुरे चाहिए तो थोड़ी देर तक इसे मीडियम फ्लेम पर सेकते रहिए.

फराली फरा - व्रत का हल्का खाना Special Steamed Fara for Vrat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।