तिल नारियल मूंगफली लड्डू - बिना घी-चीनी के प्रोटीन्स व एनर्जी से भरे Til Coconut Peanut Laddu No Sugar No Ghee Recipe

तिल नारियल मूंगफली के लड्डू ठंड में खाना बहुत ही फायेदेमंद होता है. इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है, तो इसी आसान विधि के साथ आज हम बनाने जा रहे है तिल नारियल मूंगफली के ये स्वादिष्ट लड्डू. इन्हें हम बिना घी और चीनी के बनाकर तैयार करेंगे. ये प्रोटीन्स और एनर्जी से भरपूर होते हैं. इन्हें आप अपने परीवार वालों को और खुद भी रोज़ एक खाएं. इससे इम्यूनिटी बढ़ती है.
तिल नारियल मूंगफली लड्डू के लियए आवश्यक सामग्री Ingredients for Til Peanut Coconut Laddu
तिल - Sesame Seeds - 1 कप (130 ग्राम)
भुनी मूंगफली - Roasted Peanut - 1 कप (170 ग्राम)
सूखा नारियल - Dry Coconut - 1 कप (100 ग्राम)
गुड़ - Jaggery - 300 ग्राम
छोटी इलायची - Green Cardamom - 10, दरदरी पिसी हुई
लड्डू के लिए मिश्रन बनाने की विधि Process of making Mixture for Laddu
पेन में 1 कप (130 ग्राम) तिल डाल कर भूनिए. इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने तक और फूलने तक भूनिए. इन्हें मीडियम फ्लेम पर ही पकाएं, फिर पक जाने पर इन्हें निकाल लीजिए. पेन को पोंछ कर इसमें 1 कप (100 ग्राम) सूखा नारियल ग्रेट किया हुआ डाल कर हल्का रंग बदलने तक लगातार चलाते हुए भूनिए. भुन जाने पर इसे भी निकाल कर तिल के ही साथ डाल कर ठंडा करिए.
हल्का तिल और नारियल ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल कर हल्का दरदरा पीसिए. पीस कर इसे बाउल में निकालिए. अब मिक्सर जार में 1 कप (170 ग्राम) भुने छिले मूंगफली के दाने डाल कर दरदरा पीस कर उसी बाउल में निकालिए.
चाशनी बनाने की विधि Process of making Chashni
पेन में 300 ग्राम गुड़ और 1 बड़े चम्मच पानी डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर इसे पकाएं. गुड़ के पिघलने तक और इसमें झाग आने तक इसे पकाएं. याद रखिए इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है. इस तरह गुड़ की चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी. फ्लेम बंद करके गुड़ को छान कर लड्डू के मिश्रन वाले बाउल में डालिए. अब इसमें 10 दरदरी पिसी हुई छोटी इलायची डाल कर अच्छे से मिलाएं.
तिल नारियल मूंगफली लड्डू बनाने की विधि Process of making Til Coconut Peanut Laddu
मिश्रन को अच्छे से मिला कर गरम-गरम ही लड्डू बनाएं. याद रखिए मिश्रन के ठंडा हो जाने पर लड्डू नहीं बन पाएँगे. हाथ में हल्का सा घी लगा कर जितने बड़े लड्डू बनाना चाहें उतना मिश्रन हाथ में लेकर गोल कीजिए. इसे प्लेट पर रख कर बाकी भी इसी तरह बनाएं, तिल नारियल मूंगफली के लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें रोज़ाना एक-एक खाएं और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
इन लड्डुओं को आप पूरी सर्दी रख कर खा सकते हैं.
तिल को ज़्यादा नहीं भूनना है, जैसे ही ये हल्के से फूल जाएं इन्हें निकाल लीजिए.
गुड़ की चशनी बनाते समय गुड़ के घुलने पर और झाग आने तक ही उसे पकाएं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।