साबूदाना फ्रूट्स डिजर्ट Sago Fruits Pudding Recipe

साबुदाना फ्रूट डेजर्ट एक दम खीर जैसा होता है. इसे बनाना काफी आसान होता है और ये सेहत के लिए भी बहुत फायेदेमंद होता है. इसे आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं. साबुदाना फ्रूट डेजर्ट बनाने के लिए सभी सामग्री आपकी रसोई में ही मिल जाएँगी. तो आप भी साबूदाना फ्रूट्स डेजर्ट बनाएं और इसे खाकर एक स्वादिष्ट डेजर्ट का लुफ्त उठाएं.
साबूदाना फ्रूट्स डेजर्ट के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sago Fruit Dessert
साबूदाना - Sago - 1/2 कप (100 ग्राम)
फुल क्रीम दूध - Full Cream Milk - 1/2 लीटर
आम - Mango - 1 (250 ग्राम)
काले अंगूर - Black Grapes - 100 ग्राम
अनार के दाने - Pomegranate seeds - 1/2 कप
कंडेंस्ड मिल्क - Condensed Milk - 1/2 कप
बादाम - Almond - 2 बड़े चम्मच, कटे हुए
काजू - Cashew - 2 बड़े चम्मच, कटे हुए
किशमिश - Raisins - 2 बड़े चम्मच, कटे हुए
इलायची - Cardamom - 4, दरदरी पिसी हुई
दूध - Full Cream Milk - 1/2 कप (बाद में डेजर्ट में मिलाने के लिए)
साबूदाना उबालने की विधि Process of boiling Sago
½ कप मीडियम साइज के साबूदाना को धो कर ढक कर 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखिए. समय पूरा होने पर भगोने में 2 कप पानी डाल कर उबालिए. उबाल आने पर इसमें साबूदाना डाल कर इनके पारदर्शी होने तक पकाएं. याद रखिए इन्हें चलाते रहना है और इन्हें पूरा नहीं ढकना है थोड़ा खुला रखना है. इनके अच्छे से पक जाने पर और गाढ़ा होने पर इन्हें उतार कर ठंडा होने रख दीजिए.
दूध उबालने की विधि Process of boiling milk
एक चौड़ी कढ़ाही में ½ लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर उबालें. उबाल आने पर इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं, इसे तब तक पकाना है जब तक ये आधा नहीं हो जाता. दूध के गाढ़ा होने पर इसे एक बाउल में निकाल कर ठंडा कीजिए.
साबूदाना फ्रूट्स डेजर्ट बनाने की विधि Process of making Sago Fruits Pudding
1 आम को छोटा-छोटा काटिए. साथ ही 100 ग्राम अंगूर को अगर बड़े हैं तो 4 हिस्सों में और अगर छोटे हैं तो 2 हिस्सों में काटिए. अब एक बड़े बाउल में गाढ़ा किया हुआ दूध, उबाले हुए साबूदाना और ½ कप कंडेंस्ड मिल्क (अगर कंडेंस्ड मिल्क व्रत में ना खाते हों तो इसकी जगह ½ कप चीनी पाउडर) डालिए.
इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर इसमें काटे हुए आम, अंगूर, कुछ अनार दाने, 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम, 2 बड़े चम्मच किशमिश और 4 छोटी इलायची दरदरी कुटी हुई डाल कर अच्छे से मिलाएं. अगर ये थोड़ा गाढ़ा लगे तो इसमें उबाल कर ठंडा किया हुआ दूध थोड़ा सा मिला सकते हैं. साबूदाना फ्रूट्स डेजर्ट बनकर तैयार हो जाएगा.
सुझाव Suggestions
दूध और साबूदाना को पकाते समय थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है.
इन्हें ऐसे भी परोस सकते हैं या फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी परोस सकते हैं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।