आम का मुरब्बा बनाईए आसान तरीके से Raw Mango Murabba Recipe

आम का मुरब्बा बच्चों को बहुत ही पसंद आता है. यही ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं आम का मुरब्बा और साथ ही हम बनाएँगे आम का पन्ना भी. ये दोनों ही खाने में और पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें बनाना भी बहुत ही आसान है, कुछ ही समय में ये बनकर तैयार हो जाएँगे. तो इस स्वादिष्ट मुरब्बे को बनाएं और अपनें बच्चों को इसके स्वाद का आनंद दिलाएं.
आम का मुरब्बा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Mango Murabba
कच्चे आम - Raw Mango - 1 किलो
Sugar - चीनी - 4 कप (800 ग्राम)
दालचीनी - Cinnamon - 2-3 छड़ें
इलायची - Cardamom - 4, पिसी हुई
केसर के धागे - Kesar Strands - 20-25
आम का पना के लिए For Mango Panna
चीनी पाउडर - Sugar Powder - 2 बड़े चम्मच
बर्फ - Ice Cubes - 2-3
काला नमक - Black Salt - 1/4 छोटी चम्मच
भुना जीरा पाउडर - Roasted Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच
आम का मुरब्बा बनाने की विधि Process of making Mango Murabba
1 किलो आम को धो कर छीलिए. अब इन्हें जैसे चाहें वैसे आकार में काट कर बाउल में डालिए. भगोने में पानी उबाल कर इन्हें उसमें डाल कर पकाएं. ज़्यादा नरम नहीं करने है बस इतना की चाकू से आराम से कट जाएं. पक जाने पर इन्हें छान कर इनका पानी अलग रख दें. अब उबाले हुए आम को एक बड़े बाउल में डाल कर उसमें 4 कप (800 ग्राम) चीनी डाल कर ढाक कर 1 घंटे के लिए रख दीजिए.
समय पूरा होने पर एक स्टील की कढ़ाही में आम और चीनी को डाल कर मीडियम फ्लेम पर इसे पकाएं. याद रखिए थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहना है. इसमें 2-3 दालचीनी के छड़ें डालिए, साथ ही एक कटोरी में 20-25 केसर के धागे और कढ़ाही में से ही थोड़ा सा पानी मिला कर रंग छोड़ने तक रख दीजिए. इसे तक तक पकाना है जब तक चाशनी एक तार की नहीं हो जाती.
उबाल आने पर इसमें 4 कुटी हुई इलायची डाल कर मिलाएं, फिर चलाते हुए एक तार आने तक पकाएं. चाशनी के अच्छे से बन जाने पर इसमें केसर धागे का मिश्रन डाल कर मिलाएं, आम का मुरब्बा बनकर तैयार हो जाएगा. इसे ठंडा करके 4-5 घंटे के लिए रख दीजिए और फिर इसे रोटी के साथ या ऐसे ही खाएं और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
आम पन्ना बनाने की विधि Process of making Mango Panna
गिलास में 2 बड़े चम्मच चीनी पाउडर, 2-3 क्यूब बर्फ के, आम से निकला हुआ पानी, ¼ छोटी चम्मच काला नमक और ¼ छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाएं, आम का पन्ना बनकर तैयार हो जाएगा.
सुझाव Suggestions
आम के मुरब्बे को साल भर तक रख कर खा सकते हैं.
आम को ज़्यादा नहीं उबालना है.
मुरब्बा बनाते समय इसे बहुत देर तक नहीं पकाना है.
अगर कभी ये रखे हुए ज़्यादा पतला लगे तो इसे वापस से कढ़ाही में डाल कर पका कर गाढ़ा कर लीजिए.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।