दाल भरी पूरियां – Dal stuffed Poori

📅 27 जुलाई 2008 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 3.1 (4808)

Dal stuffed poori

सादा पूरियां तो खाते ही रहते हैं. आज दाल भरी पूरियां खाते हैं. दाल की पूरी बहूत ही स्वादिष्ट होती हैं, तो आइये आज के नाश्ते में दाल की पूरी बनाते हैं.

आवशयक सामग्री - Ingredients for Dal Stuffed Poori

पूरी के आटे के लिये

  • गेहूं का आटा -  400 ग्राम
  • तेल -  1 टेबल स्पून
  • नमक  -  स्वादानुसार

दाल की पिठ्टी के लिये

  • धूली मूंग की दाल -  100 ग्राम
  • तेल  -  1 टेबल स्पून
  • हींग  -  1 पिंच
  • जीरा   -  आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -  1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च  -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक  -  स्वादानुसार
  • पूरियां तलने के लिये तेल

विधि - How to make Dal Stuffed Poori

dal_bhari_poori_2_573686731.jpgदाल को धोकर 2 घंटे के लिये पानी में मिगो दें.

आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लें.  आटे में नमक और तेल डाल कर मिला दें.  अब आटे को पानी की सहायता से नरम पूरी का आटा गूंथ लें.  गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दें.

दाल को पानी से निकाल कर, बिना पानी डाले पीस लें.

छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें.  तेल में हींग और जीरा डाल दें.  जीरा भुनने पर धनियां पाउडर डालें. अब दाल, नमक और लाल मिर्च डालदें.  दाल को चमचे से चलाकर 5-6 मिनिट तक भूनें.  दाल की पिठ्टी पूरी में भरने के लिये तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें.  आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर बनालें.  एक लोई को हाथ से बढ़ायें, उसमें आधा छोटी चम्मच दाल रखें और बन्द करदें. अब इस दाल भरी लोई को 3 -4 इंच के व्यास में बेले और गरम तेल में डाल दें.  पूरी के फूलने पार पलटें और ब्राउन होने तक तलें. पूरी को प्लेट में निकाल कर रखें, और दूसरी पूरी तेल में डाल कर तलें, एक एक करके सारी पूरियां तल लें.  दाल की पूरियां तैयार हैं.

गरमा गरम दाल की पूरियां मटर पनीर की सब्जी, चटनी, रायता और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4808 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

निशा मधुलिका
गीतिका, यह मूग दाल भी पीली है, भुनने के बाद रंग बदल जाता है.
gitika
aap jo moong dal use karti hain woh kya gota moong dal hai?....

kyunki main pehle jo moong dal ki kachuri banai huun, wo dal yellow thi, aur yahan picture mein dal green hai....
puja
ye bahut hi tasty bani.. thanks...
nisha ji kya aapko amritsari kulcha banana aata hai .. ye kulcha maine bas parties me hi khaya hai.. if u know kindly give me the recipe
Dev Dutt
I have never cooked before seeing your website. All I knew was how to make tea. I cooked Dal stuffed Poories and Alloo Curry as guided in your website. Everybody at home said "Simply Delicious". Thanks a lot!
neelam van kessel
thanx reply dene ke liye mein phir se try karungi aur aapki batai baton ka dhyan rakhungi
निशा मधुलिका
नीलम जी, मैं ब्लाग पर काफी दिन से नहीं आ सकी,इसके लिये माफी चाहती हूँ. पूरियां कड़ी होने के कारण आटे का ज्यादा नरम गूथा जाना, या गैस फ्लेम कम होना है. पर्याप्त गैस फ्लेम पूरियां अच्छी, नरम और फूली होने के लिये आवश्यक है.
नीलम जी दाल को थोड़ा कम भूनिये, अगर आप चाहें तो, दाल भूनते समय एक टेबिल स्पून तेल और बड़ा लीजिये.
neelam
hallo nisha ji mene aapse pucha tha ki meri puriyan itni hard kyun bani aur meri dal ki pithi bhi kaafi dry ho gayi thin bhunane ke baad???/

plzz reply me
thanx
neelam van kessel
hallo nisha ji,
meri puin aur meri di hi hard bani thi..
aur meri dal ki pithi bhi bahut dry ho gayi thi... kyun??
ss.bandyopadhyay
Apki recipe bhout achha hai.Mere family ko yeh delicious khana achha laga.Thank you.