दाल भरी पूरियां – Dal stuffed Poori

📅 27 जुलाई 2008 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 3.1 (4808)

Dal stuffed poori

सादा पूरियां तो खाते ही रहते हैं. आज दाल भरी पूरियां खाते हैं. दाल की पूरी बहूत ही स्वादिष्ट होती हैं, तो आइये आज के नाश्ते में दाल की पूरी बनाते हैं.

आवशयक सामग्री - Ingredients for Dal Stuffed Poori

पूरी के आटे के लिये

  • गेहूं का आटा -  400 ग्राम
  • तेल -  1 टेबल स्पून
  • नमक  -  स्वादानुसार

दाल की पिठ्टी के लिये

  • धूली मूंग की दाल -  100 ग्राम
  • तेल  -  1 टेबल स्पून
  • हींग  -  1 पिंच
  • जीरा   -  आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -  1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च  -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक  -  स्वादानुसार
  • पूरियां तलने के लिये तेल

विधि - How to make Dal Stuffed Poori

dal_bhari_poori_2_573686731.jpgदाल को धोकर 2 घंटे के लिये पानी में मिगो दें.

आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लें.  आटे में नमक और तेल डाल कर मिला दें.  अब आटे को पानी की सहायता से नरम पूरी का आटा गूंथ लें.  गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दें.

दाल को पानी से निकाल कर, बिना पानी डाले पीस लें.

छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें.  तेल में हींग और जीरा डाल दें.  जीरा भुनने पर धनियां पाउडर डालें. अब दाल, नमक और लाल मिर्च डालदें.  दाल को चमचे से चलाकर 5-6 मिनिट तक भूनें.  दाल की पिठ्टी पूरी में भरने के लिये तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें.  आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर बनालें.  एक लोई को हाथ से बढ़ायें, उसमें आधा छोटी चम्मच दाल रखें और बन्द करदें. अब इस दाल भरी लोई को 3 -4 इंच के व्यास में बेले और गरम तेल में डाल दें.  पूरी के फूलने पार पलटें और ब्राउन होने तक तलें. पूरी को प्लेट में निकाल कर रखें, और दूसरी पूरी तेल में डाल कर तलें, एक एक करके सारी पूरियां तल लें.  दाल की पूरियां तैयार हैं.

गरमा गरम दाल की पूरियां मटर पनीर की सब्जी, चटनी, रायता और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4808 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Aanchalgarg
Yummmmm...

निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amita
Thanks... Really good recipe..

निशा: अमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
debasis behera
mung dal jage arahar le sakte kya.
निशा: देवासिस जी, इसमें मूंग दाल ही अच्छी लगती है.
sushma prasad
Very delicious kchori meari family ko bhout pasand aaya

निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Iska video plz
निशा: जी नेहा, इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Kajal

कृपया चना दाल पूरी की रेसिपी बताइए निशा जी।


निशा: काजल जी में इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
vaishali chavan
Namaste nishaji, plz iska video jaldi upload kijiye. Dhanyawaad.
farha
hlo nisha aj ifter k liye ap k btaye huye tarike se dal puri banane wali hu. nisha g meri puriya hamesha zyada oil me hi fulte h ..is karn zyada oil absorb hoti h .. kam oil absorb aur puriya fule.. uske liye kya karun
निशा: फरहा, आटे को अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट कीजिये, और तेल को अच्छा गरम होने पर पूरियां तलने के लिये डालिये, पूरियां फूलेंगी और तेल कम एब्जोर्ब होगा.
vaishali chavan
Namaste nishaji, ye pooriyan dekhne me to badi swadist lag rahi hai, lekin iska video hai kya, agar hai to plz link bhejiye. Dhanyawad.
निशा: वैशाली जी इसका वीडियो नहीं हैं मैं बना दूंगी, धन्यवाद.
priti
its too good
Meenakshi
Nisha ji mujhe apki recipe bohot hi achi lagti hain.
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishvamita
nisha ji i like ur dishes tooo much.. nisha ji ek question hai...mai jab bhi puri bana rahi hun wo bahut oil absorb kar leti hai...itna oily kyun ho jata hai.....
निशा: विशवमिता, पूरी का आटा गूथते समय, 250 ग्राम आटे में 2 छोटी चम्मच के हिसाब से तेल डालें, अधिक तेल नहीं डालें, कढ़ाई में तेल अच्छा गरम हो तभी पूरी तले़, पूरी बिलकुल ज्यादा तेल एब्जोर्ब नहीं करेंगी.
archana
i love your recipe

निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
suru
nisha ji, kya yeh poori safar ke liye 4-5 din tak chal sakti hai.

निशा: सुरू, अच्छी तरह से दाल भून कर लें तो 3 दिन तक आप इन्हें खा सकते हैं.
sneha
hello nisha ji, main ye janna chahti hun ki agar chhilke wali moong dal use karein to taste me koi fark aayega??
निशा: स्नेहा, जी नहीं, पूरियां बहुत अच्छी बनेगी.
ritika
Hello nisha
Can we use urad dal on behalf of this moong dal?
निशा: रितिका, मूंग दाल, उरद या चना दाल किसी भी दाल जो आपको पसन्द हो उससे पूरियां बनायीं जा सकती है.
amrita
namaste nishaji,aapki sabhi pooriyoan ki receipes badhiya hai.kya aap mujhe bata sakti hai ki yah pooriyaan hum bake bhi kar sakte hain kya?agar haan to kaunse degree pe aur kitni der ke liye?dhanyawaad.

निशा:
अमृता, ये पूरियां बेक नहीं की जा सकती.
Mansha kapor
I always search cooking recipes on net bt finally i got this indian food's recipes ....amazing, very nice nd so simple way of teaching. Hello Nisha ji...U r a very good chef ....Thank you so much.

निशा:
मनसा जी, धन्यवाद.
savita
if we use chana dal instead of moong dal and we first boil in less water then it is delicious .I have tried it
anjali
thanks bahut accha hai.......
aditi
acha didi dal ubalini to nahi hai

निशा: अदिति, हमने दाल को भून कर पूरी में भरा है.

rani shrivastava
hello nishaji
krishna
Nineneshaji, mujhe bataya gaya tha meri dadiji ne Uraddal use karo but aap moong daal ka likhti ho KAYON?
निशा: कृ्ष्णा, आप उरद दाल से भी पूरियां बनाइये, अलग अलग लोग अलग अलग दाल प्रयोग में लाते हैं.
subash
myje ye bohut aaha la, thanx
rakhee
agar hum daal(pithi) ko pede mein bharne ke bajay, aate mein goonth le to kya accha taste aayega. please advise.
neel kamal
Hello Nisha ji,

aap achchi dishes batati hain. its very good.
Usha
Hello Nisha ji,

Main bahut dinon se yeh recipe dhoondh rahi thi. Aapka bahut shukriya. Main bahut jald yeh pooriya try karoongi aur bataoongi aapko ki yeh kaisi bani. Aaapki website bahut acchi hai.
neelam
many good receipes at one place..wonderful
k
Nice stuff. I was looking out for a recipe for Diwali night Dinner. This one looks perfect. Thanks for sharing.
Dekhne mein hi nihayti swadisht maloom hoti hai
gitika
thank u very much for ur reply....
main yeh recipe jarur try karungi....aaj main aap ki moong dal ki halwa recipe try karungi....