मसाला फिंगर फ्राइस - दिल्ली स्पेशल Delhi Special Spicy Masala Fries

📅 20 नवंबर 2021 👁 10.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

फ्रेंच फ्राइस के तो सब ही शौकीन होते हैं.  इसलिए आज हम एक अलग और तीखा सा स्वाद देते हुए बनाएँगे मसाला फिंगर फ्राइस.  इसमें नमक के साथ और मसाले भी होंगे, इन्हें हम एकदम कुरकुरे बना कर तैयार करेंगे.  इस रेसिपी के साथ फ्राइस बनाने के बाद आपको बाहर की सादी नमक वाली फ्रेंच फ्राइस से ज़्यादा स्वादिष्ट ये लगने लगेगी.  ये दिल्ली की एक स्पेशल रेसिपी है और इसमें अपको दिल वाली दिल्ली का एक खास स्वाद मिलेगा.

मसाला फिंगर फ्राइस Ingredients for Spicy Potato Fries

आलू - Potato - 4 (300 ग्राम)

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - Red Chilli Powder - 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच

अजवाइन - Carom Seeds - 1/2 छोटी चम्मच‌

अदरक मिर्च का पेस्ट - Ginger Chilli Paste - 1 छोटी चम्मच

अरारोट या कॉर्न फ्लोर - Ararot or Corn flour - 4 बड़े चम्मच

तेल तलने के लिए - Oil for frying

चटनी के लिए For Chutney

हरा धनिया - Coriander Leaves - 100 ग्राम

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

अदरक का टुकड़ा - Ginger Baton - 1/2 इंच

नमक - Salt - 1/4 छोटी चम्मच

काला नमक - Black Salt - 1/2 छोटी चम्मच

भुना जीरा - Roasted Cumin - 1/2 छोटी चम्मच

दही - Curd - 1/4 कप

आलू काटने की विधि Process of cutting Potatoes

4 आलू को छील कर अच्छे से धो कर सुखा कर लीजिए.  अब इनके लम्बे और पतले पीस काटिए.  इन्हें बाउल में डालिए फिर इसमें ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच अजवाइन (हथेली पर मसल कर डालिए) और 1 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिए.  अब इन सब को अच्छे से मिलाते हुए आलू पर मसालों को अच्छे से कोट कीजिए.  मिला लेने पर इसमें 4 बड़े चम्मच अरारोट या कोर्न फ्लोर डाल कर आलू पर अच्छे से कोट कीजिए.  अगर कम लगे तो थोड़ा और डाल कर मिलाएं.  इस तरह आलू कट कर और कोट होकर तैयार हो जाएँगे.

मसाला फ्राइस तलने की विधि Process of frying Masala Fries

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, फ्राइस तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.  गरम होने पर कुछ फ्राइस इसमें डाल कर 2 मिनट तक तलिए.  समय पूरा होने पर इन्हें चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  तल जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल कर ठंडा कीजिए.

दही वाली हरी चटनी बनाने की विधि Process of making Curd Green Chutney

मिक्सर जार में 100 ग्राम धनिया (मोटा काट कर, अगर ना आए तो पहले कम डालें), 2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक का टुकड़ा, ¼ छोटी चम्मच सादा नमक, ½ छोटी चम्मच काला नमक, ½ छोटी चम्मच भुना जीरा और ¼ कप दही डालिए.  अब इसे पीसिए और अगर थोड़ा हरा धनिया बच गया हो तो वापस से डाल कर पीसिए.  दही वाली हरी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.

दूसरी बार मसाला फ्राइस तलने की विधि Process of frying fries second time

दुबारा फ्राइस को तलने से ये अच्छे से कुरकुरी हो जाती हैं.  कुछ फ्राइस डाल कर इन्हें 2-3 मिनट तल कर निकाल लीजिए और बाकी भी इसी तरह डाल कर 2-3 मिनट तलिए.  इस तरह मसाला फ्राइस बनकर तैयार हो जाएँगी.  इन्हें दही वाली हरी चटनी के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

जब आलू में मसाला मिलाएं तो अपने हिसाब से मिलाएं. तीखा खाते हैं तो मिर्ची ज़्यादा मिलाएं, कम तीखा खाते हैं तो कम मिलाएं.

फ्राइस तलते समय ध्यान रखें तेल अच्छा गरम हो.

जब पहली बार फ्राइस तलें तो 5-6 मिनट तक तलें और दूसरी बारी में 2-3 मिनट तक तलिए.

इन्हें एक बार तल कर रख लें और पूरे दिन में जब भी खाना हो इन्हें वापस से तल कर खा लें.

फ्रिज में इन्हें 2 दिन तक कभी भी तल कर खा सकते हैं.

मसाला फिंगर फ्राइस - दिल्ली स्पेशल Delhi Special Spicy Masala Fries

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।