आलू चिप्स बनाईये-मिनटों में Quickest way to make Crispy Potato Chips

📅 18 नवंबर 2021 👁 6.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

कुछ कुरकुरे स्नैक्स कभी-कभी तो ऐसे समय पर खाने का मन होता है जिस समय वो मिलना भी मुशकिल होता है.  ऐसे ही कुछ स्नैक्स होते है आलू के चिप्स, इन्हें चाय के साथ या कोई सीरियल देखते वक्त या कभी ऐसे ही भी खाने का मन कर ही जाता है.  एक बहुत ही आसान विधि से आज हम आलू के ये चिप्स बनाएँगे.  अब आपको बाहर से चिप्स लाने की परेशानी उठाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी.  घर पर ही ये चिप्स बनाएं और जब चाहें खाएं.

आलू चिप्स के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Quick Potato Chips

आलू - Potato - 3 (300 grams)

नमक - Salt - 1/2 tsp

काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 tsp

तेल तलने के लिए - Oil for frying

आलू चिप्स बनाने की विधि Process of making Potato Chips

2 आलू को छील कर एक बाउल में पानी भर कर उसमें डाल कर रखिए.  फिर कढ़ाही में तेल गरम करने रख दीजिए, याद रखिए तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम हाई होनी चाहिए.  इस बीच एक आलू पानी से निकाल कर उसे अच्छे से पोंछ कर चिप्स कटर से आलू के चिप्स काट लीजिए.  चिप्स लम्बाई में काटने हैं या फिर अपने हिसाब के आकार में भी काट सकते हैं.

तेल गरम होने पर कटे हुए चिप्स कढ़ाही में डाल कर तलिए.  इन्हें थोड़ा-थोड़ा हिलाते हुए तलिए, साथ ही दोनो तरफ से हल्के ब्राउन हो जाने तक इन्हें तलिए.  अच्छे से तल जाने पर इन्हें निकाल कर एक छलनी में रख दें ताकी इनका बचा हुआ तेल भी निकल जाए.  अब बाकी भी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए.

चिप्स के बन जाने पर इन्हें एक बड़े बाउल में रखिए, फिर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक और ½ छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं.  आलू के कुरकुरे और चटपटे चिप्स बनकर तैयार हो जाएँगे.

सुझाव Suggestions

आलू ध्यान से काटने हैं.

आलू चिप्स बनाईये-मिनटों में Quickest way to make Crispy Potato Chips

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।