आलू मुठिया - कम तेल व कमाल के स्वाद वाला स्पेशल नाश्ता Special Steamed Aloo Muthia Recipe

📅 12 नवंबर 2021 👁 11.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.  लेकिन सुबह-सुबह कुछ ऐसा बनाने में काफी समय चला जाता है.  साथ ही कुछ हेल्दी डिश तो ऐसी भी होती हैं जिन्हें लोग ज़्यादातर खाना पसंद नहीं करते क्योंकी उनमें स्वाद की कमी होती है.  इसलीए आज हम बनाने जा रहे हैं आलू मुठिया, ये ग्लूटन मुक्त भी है और इसे एक बार बना कर आप 3 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  तो बस एक बार ज़्यादा सी बना कर फ्रिज में रख दीजिए, जब खाना हो गरम करके या इसमें तड़का लगाकर खा लीजिए.

आलू मुठिया के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Aloo Muthia

आलू - Potato - 2 (175 ग्राम)

चावल का आटा - Rice Flour - 1/2 कप (75 ग्राम)

बेसन - Gram Flour -1/2 कप (65 ग्राम)

दही - Curd - 1/2 कप

अदरक - Ginger - 1 इंच, ग्रेट की हुइ

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बारीक कटी हुई

जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच‌

हल्दी - Turmeric Powder  -1/2 छोटी चम्मच

नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 बड़े चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1/4 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 1.5 बड़े चम्मच

काली सरसों - Black Mustard - 1/2 छोटी चम्मच

सफेद तिल - Sesame Seeds - 1 छोटी चम्मच

करी पत्ता - Curry leaves - 10-12

नमक - Salt -1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च - Red Chilli -1/4 छोटी चम्मच

मुठिया के लिए बैटर बनाने की विधि Process of making batter for Muthia

2 मीडियम आलू छील कर ग्रेट कीजिए. बाउल में पानी डाल कर उसमें आलू ग्रेट करके डालिए.  अब इन्हें पानी से अच्छे से धो कर निचौड़ कर एक बाउल में रख लीजिए.  ग्रेट किए हुए आलू में ½ कप (75 ग्राम) चावल का आटा, ½ कप (75 ग्राम) बेसन, ½ कप दही, 1 इंच ग्रेट की हुई अदरक का टुकड़ा, 2 बारीक कटे हुए हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच हल्दी, ¾ छोटी चम्मच नमक या स्वाद अनुसार और 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर एक मुलायम डो बना कर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.

समय पूरा होने पर ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं.  अगर डो ज़्यादा पतला लगे तो इसमेंं थोड़ा चावल का आटा मिला सकते हैं और अगर बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा दही मिला सकते हैं.  इस तरह मुठिया के लिए बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

मुठिया स्टीम करने की विधि Process of steaming Muthia

पतीले में पानी डाल कर गरम कर लीजिए.  इस बीच एक मोटे छेद वाली छलनी (जो पतीले पर आ जाए और पूरी तरह से ढक भी जाए) को थोड़े से तेल से ग्रीस कीजिए.  हाथ में थोड़ा तेल लेकर बैटर ले कर बड़ा सा मोटा रोल का आकर देकर छलनी पर रखिए.  बाकी भी इस तरह बना कर रख दें, याद रखिए इन्हें हल्की दूरी पर रखना है क्योंकी ये पक कर फूलेंगे.

अब पानी में अच्छा उबाल आने पर छलनी को पतीले पर रख कर ढक कर 15 मिनट इन्हें मीडियम-हाई फ्लेम पर पकाएं.  समय पूरा होने पर मुठिया अच्छे से पक कर तैयार हो जाएँगी, इन्हें निकाल कर ठंडा कर लीजिए.  अच्छी तरह से ठंडे होने पर इनके छोटे, लगभग ½ cm के पतले-पतले पीस काटिए.  इस तरह मुठिया बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें 3 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं. जब खाना हो गरम करके परोस लीजिए.

मुठिया में तड़का लगाने की विधि Process of making tadka for Muthia

पेन में 1.5 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करिए.  गरम तेल में ½ छोटी चम्मच काली सरसों के दाने डाल कर चटकने दीजिए.  चटक आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच सफेद तिल और 10-12 करी पत्ता डाल कर थोड़ा चला कर तड़के को पेन में चारों ओर फैलाइए.  अब इसमें उतने मुठिया डालें जितने खाने के लिए परोसने हों और 1-1 मिनट दोनो तरफ से सेक कर इन्हें निकाल लीजिए.  तड़के वाले मुठिया बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें हरी और लाल चटनी के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

सफेद तिल की जगह जीरा भी डाल सकते हैं.

बिना तड़का लगाए भी मुठिया हरी और लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं.

आलू मुठिया - कम तेल व कमाल के स्वाद वाला स्पेशल नाश्ता Special Steamed Aloo Muthia Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।