फूल मखाने की पंजीरी How to make Makhana Panjiri

📅 30 जनवरी 2021 👁 7.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

जन्माश्टमी के प्रसाद में पंजीरी ही बाटी जाती है, और केवल जन्माश्टमी ही नहीं काफी ऐसे त्यौहार होते हैं जिनमें पंजीरी बाटी जाती है.  आज हम मखाना ड्राई फ्रूट की पंजीरी बनाने जा रहे हैं.  यह पंजीरी कान्हा जी को और उन्के भक्तों को दोनों को ही बहुत प्रीय है. 

मखाना ड्राई फ्रूट पंजीरी के लिए अवश्यक सामग्री Ingredients for Makhana Dry Fruit Panjiri

घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच

मखाना - Fox Nuts - 1 कप (25 ग्राम)

खरबूजा बीज - Melon Seeds - 1 बड़े चम्मच

बादाम कतरन - Almond flakes - 2 बड़े चम्मच

काजू - Cashews - 2 बड़े चम्मच

सूखा नारियल Dry Coconut - 4 बड़े चम्मच

छोटी इलायची Green Cardamom - 6

बूरा या पिसी चीनी Boora - 1/2 कप

पिस्ता कतरन Pistachio Flakes - 2 बड़े चम्मच

मखाना ड्राई फ्रूट पंजीरी बनाने की विधि Process of making Makhana Dry Fruit Panjiri

एक पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम करिए.  गरम घी में 1 कप मक्खाने डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिए.  हल्का सा रंग बदलने पर इन्हें एक कटोरी में निकाल लीजिए.  अब वापस से उस पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए, फिर इसमें खरबूजे के बीज डाल फूलने तक भूनिए. 

खरबूजे के बीज भुन जाने पर उसी बचे हुए घी में 2 बड़े चम्मच बादाम कतरन और 2 बड़े चम्मच आधे कटे हुए काजू डाल कर हल्का-हल्का अच्छी खुशबू आने तक भूनिए.  फिर इसमें 4 बड़ी चम्मच सूखा ग्रेटेड नारियल डाल कर तीनों को साथ भूनिए.  भुन जाने के पर इन्हें बीजों के साथ ही प्लेट में डाल दीजिए. 

अब 6 हरी इलाईची को कूट कर एक दरदरा पाउडर बनाएं.  मिक्सर जार में भुने हुए मक्खाने डाल कर हल्का दरदरा पाउडर बनाएं.  पाउडर को एक बाउल में डाल कर इसमें ½ कप बूरा डाल कर इस मिश्रन को अच्छे से मिलाइए.  अब जो ड्राई फ्रूट भून कर तैयार किए थे उन्हें, 2 बड़े चम्मच पिस्ता काट कर और इलाईची का पाउडर इस मिश्रन में डाल कर अच्छे से मिला दीजिए, मखाना ड्राई फ्रूट पंजीरी बनकर तैयार हो जाएगी. 

सुझाव Suggestions

बादाम, काजू और पिस्ता की जगह कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं.

फूल मखाने की पंजीरी How to make Makhana Panjiri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।