दाबेली रेसीपी - दाबेली मसाला व चटनी के साथ Street Style Kuchch Dabeli Recipe with Masala and Chutney

📅 30 जनवरी 2021 👁 19.5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

नरम और मुलायम दाबेली गुजरात के कच्छ की एक बहुत ही मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है.  गुजरात के साथ-साथ मुम्बई महराश्ट्र तक इसे बहुत पसंद किया जाता है.  स्वाद में यह खट्टी मीठी होती है और इसे मस्का पाव के नाम से भी जाना जाता है.  इसमें दाबेली मसाले, मसाला आलू के साथ और भी बहुत कुछ डाला जाता है.  एक असान विधि के साथ आज हम ये दाबेली बनाएंगे.

दाबेली के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Dabeli

दाबेली मसाला के लिए For Dabeli Masala

धनिया साबुत - Coriander - 2 छोटे चम्मच

सौंफ - Fennel seeds - 1 छोटा चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1 छोटा चम्मच

सफेद तिल - Sesame - 1 छोटा चम्मच

सूखा नारियल - Dry Coconut - 2 बड़ा चम्मच

तेजपात - Bay leaf - 1 

सूखी लाल मिर्च - Dry chilli - 2 

दालचीनी - Cinnamon - 1 इंच

जायफल - Nutmeg - 1 छोटा

छोटी इलायची - Green Cardamom - 2

जावित्री - Mace - 1

चक्रफूल - Star Anise - 1

लोंग - Clove - 4

काली मिर्च - Black Pepper - 10-12

बडी इलायची - Black Cardamom - 1

हल्दी - Turmeric Powder - ½ छोटा चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटा चम्मच

काला नमक - Black Salt - 1/2 छोटा चम्मच

काश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Lal Mirch - 1 छोटा चम्मच

चीनी - Sugar - 1 छोटा चम्मच

अमचूर - Dry Mango Powder - 1/2 छोटा चम्मच

तीखी चटनी के लिए For Teekhi Chutney

सूखी लाल मिर्च - Dry Kashmiri Chilli - 4

भुनी मूंगफली - Peanut - ⅔ बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटे चम्मच

हींग - Asafoetida - 1 पिंच

नमक - Salt - 3/4 छोटे चम्मच

चीनी - Sugar - 1 छोटा चम्मच

काश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Chilli Powder - 1 छोटा चम्मच

नींबू - Lemon - 1 छोटा

तेल - Oil - 1 छोटे चम्मच

मूंगफली मसाला के लिए For Peanut Masala

Peanut - भुनी मूंगफली - 1/8 cup

Dabeli Masala - 2 tsp

Red Chilli Powder - लाल मिर्च पाउडर - 1/2 tsp

नमक - Salt - 1/4 tsp

मसाला आलू के लिए For Mashed Potato

आलू उबले हुये - Boiled Potatoes - 3 (300 ग्राम) 

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

दाबेली मसाला - Dabeli Masala - 3 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटे चम्मच‌

धनिया ताजा - Coriander leaves - 1 बड़ा चम्मच

सूखा नारियल - Dry Coconut - 1 बड़ा चम्मच ग्रेट किया हुआ

अनार के दाने - Pomegranate - 1 बड़ा चम्मच

मसाला मूंगफली - Masala Peanuts - 1 बड़ा चम्मच

कच्छ दाबेली के लिए बाकी सामग्री Other ingredients for Kuchch Dabeli

पाव - Pav - 6

बारीक सेव - Thin Sev - 1/4 कप

मीठी चटनी - Sweet Chutney - 1/4 कप

मक्खन - Butter - 2-3 बड़े चम्मच

दाबेली मसाला बनाने की विधि Process of making Dabeli Masala

एक पेन मे 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच सफेद तिल, 2 बड़े चम्मच सूखा ग्रेट किया हुआ नारियल, 1 तेज पत्ता, 2 साबुत लाल मिर्च, 1 इंच दालचीनी, 1 चने के बराबर जायफल, 2 छोटी इलायची, 1 जावित्री का फूल, 1 चक्र फूल, 4 लौंग, 10-12 काली मिर्च और 1 बड़ी इलायची को छील कर उसके दाने डालिए.  अब गैस जला कर लो-मीडियम फ्लेम पर इन मसालों को रंग बदलने तक भूनिए.

भुन जाने के बाद फ्लेम बंद करके इसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच काला नमक, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच चीनी और ½ छोटी चम्मच अमचूर डाल कर इन्हें अच्छे से मिला कर एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कीजिए.  ठंडा हो जाने पर इन्हें हल्का दरदरा पीस लीजिए, दाबेली मसाला बनकर तैयार हो जाएँगे.

तीखी चटनी बनाने की विधि Process of making Teekhi Chutney

मिक्सर जार में 4 कशमीरी लाल मिर्च (पहले 1-1.5 घंटे के लिए भिगो कर रखना है), 2-3 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने, ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 पिंच हींग, ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च पाउडर और 1-2 बड़े चम्मच पानी (ज़्यादा गाढ़ी हुई तो बाद में भी हल्का सा मिला सकते हैं) डाल कर पीसिए.  इन्हें एक कटोरी में निकालिए, अगर ज़्यादा गाढ़ी लगे रही हो तो इसमें थोड़ा पानी और डाल कर इसे मिलाएं.  अब इसमें 1 छोटे नींबू का रस और 1 छोटी चम्मच मूंगफली का तेल डाल कर मिलाएं, दाबेली के लिए तीखी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.

सींग दाना बनाने की विधि Process of making Seeng Dana

एक बाउल में ⅛ कप नमक वाले मूंगफली लीजिए और उसमें 2 छोटी चम्मच दाबेली मसाला, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच नमक और ½ छोटी चम्मच तेल डालिए.  इसे अच्छे से मिलाएं, सींग दाना बनकर तैयार हो जाएगा.

मसाले वाले आलू बनाने की विधि Process of making Masala Aloo

3 उबले हुए आलू लेकर उन्हें मैश करिए.  एक पेन में 1 बड़े चम्मच तेल और उसमें 3 बड़े चम्मच दाबेली मसाला डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें मैश किये हुए आलू, ½ छोटी चम्मच नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिलाते हुए आलू को भूनिए.  जो मोटे-मोटे आलू हों उन्हें भी तोड़ लीजिए.  थोड़ा भून लेने के बाद इसमें 1 बड़े चम्मच पानी डालिए ताकी आलू थोड़े मुलायम बनें.

अच्छे से भुन जाने के बाद मसाला आलू एक प्लेट में निकाल कर फैला कर ठंडा कर लीजिए.  मसाला आलू एक जैसा फैला कर उसके ऊपर थोड़े से ग्रेट किये हुए सूखे नारियल, थोड़े से अनार दाने, थोड़े से मूंगफली के दाने और थोड़ा सा हरा धनिया डालिए.  मसाला आलू बनकर तैयार हो जाएँगे.

दाबेली असेम्बल करने की विधि Process of assembling Dabeli

पाव को बीच में से काटिए, पूरा अलग नहीं करना है हल्का पीछे से जुड़ा छोड़ देना है.  अब पाव के बीच में हल्का सा दबा कर स्पेस बनाएं, फिर सबसे पहले इसमें नीचे की ओर तीखी चटनी लगा कर ऊपर वाली तरफ मीठी चतनी लगाएं.  अब बीच में मसाला आलू डाल कर थोड़ा सा दबाएं.  फिर इसमें थोड़े मूंगफली के दाने, थोड़े से अनार के दाने और थोड़े से सेव डालिए.  जगह अगर बची हो तो थोड़े मसाला आलू , थोड़े से मूंगफली के दाने और थोड़े सेव डाल कर इसे दबा कर दाबेली तैयार कीजिए.  बाकी की दाबेली भी इसी तरह से असेम्बल कर लीजिए.

दाबेली सेकने की विधि Process for frying Dabeli

तवा पर 2 छोटे चम्मच मक्खन डाल कर हल्का सा पिघलाएं, फिर इस पर दाबेली रख कर इसे सेकिए.  दूसरी तरफ भी मक्खन लगा कर इसे पलट कर दोनों तरफ से हल्के से कुरकुरे होने तक सेकिए.  याद रखिए फ्लेम लो-मीडियम रहेगी.  सभी दाबेली इसी तरह सेक लीजिए, दाबेली बन कर तैयार हो जाएँगी.

सुझाव Suggestions

मसाले भूनते वक्त ध्यान रखना है की फ्लेम धीमी हो और मसालों को हल्का सा ही भूनना है.

मसालों को अच्छे से ठंडा करके ही पीसना है नहीं तो मसाले तेल छोड़ देंगे और पाउडर की जगह चटनी बन जाएगी.

दाबेली रेसीपी - दाबेली मसाला व चटनी के साथ Street Style Kuchch Dabeli Recipe with Masala and Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।