चटपटे चिली चना Simple recipe of street style spicy- saucy Chilli Chana

📅 28 जनवरी 2021 👁 17.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

चटपटे स्नैक्स खाना किसको नहीं पसंद होते हैं वो भी एकदम स्ट्रीट फूड स्टाइल में.  लेकिन कोरोना के वक्त बाहर जाने के मौके भी तो कम ही मिल पाते हैं.  इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं चटपटे और कुरकुरे चिली चना, इसमें थोड़ी सी मिठास होगी और इसका स्वाद भी एकदम स्ट्रीट फूड जैसे होगा.  ये इतनी आसानी से बन जाएँगे की आगे से बाहर जाने से बहतर आप इन्हें घर में ही बना कर खा लेना पसंद करेंगे.

चिली चना के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Chilli Chana

काबुली चना - Kabuli Chana - 1/2 कप (100 ग्राम) रात भर भिगोए हुए

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

कोर्न फ्लोर - Corn Flour - 2.5 बड़े चम्मच

तेल तलने के लिये - Oil for frying

तेल - Oil - 1 बड़ा चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटा चम्मच ग्रेट किया हुआ

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

शिमला मिर्च - Capsicum - 1 छोटी कटी हुई

सोया सॉस - Soya Sauce - 1 छोटा चम्मच

सिरका - Vinegar - 1 छोटा चम्मच

टमाटर का सॉस - Tomato Sauce - 2 बड़े चम्मच

काश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Lal Mirch - 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च - Black pepper - 1 छोटा चम्मच पिसे हुए

नमक - Salt - 1/4 छोटा चम्मच

कोर्न फ्लोर - Corn Flour - 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया - Coriander leaves - 2 बड़े चम्मच

चनों को उबालने की विधि Process of boiling Chana

½ कप काबुली चना धो कर रात भर भिगो कर रख लीजिए.  दूसरे दिन कुकर में भीगे हुए चने, ½ कप पानी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला कर तेज़ आंच पर एक सीटी आने तक उबालिए.  सीटी आने पर फ्लेम को धीमा करके 2-3 मिनट उबालिए.  समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके कुकर का प्रेशर निकाल लीजिए.

चनों को कोट करने की विधि Process of coating Chana

अब चनें छलनी में डाल कर पानी निकाल कर इन्हें ठंडा करिए.  ठंडा होने पर इसमें 2.5 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मिलाइए.  अब बाउल को अच्छे से हिला कर चनों पर कोर्न फ्लोर की कोटिंग करें.  कोर्न फ्लोर को अच्छे से चनों पर सेट होने के लिए इन्हें 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.

चनों को तलने की विधि Process of frying Chana

कढ़ाही में तेल गरम करिए, तेल तेज़ गरम होना चाहिए.  गरम होने पर चनों को तेल में डाल कर 2 मिनट तलिए.  जब ये अपने आप तैर कर ऊपर आ जाएं तो इन्हें चला कर हल्का रंग बदलने तक तल कर निकाल लीजिए.  निकाल कर इन्हें एक छलनी में सार तेल निकलने के लिए रख दीजिए.  फिर एक प्लेट में इन्हें निकाल कर बाकी चने भी इसी प्रकार तल लीजिए.

चिली चने के लिए सौस बनाने की विधि Process of making sauce for Chilli Chana

पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक, 2 हरी मिर्च लम्बाई में काटी हुई और 1 कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्का सा भूनिए.  याद रखिए फ्लेम तेज़ रख कर 1 मिनट इन्हें भूनना है.

अब इसमें 1 छोटी चम्मच सोया सौस, 1 छोटी चम्मच सफेद सिरका और 2 बड़े चम्मच टोमेटो सौस डाल कर अच्छे से मिलाइए.  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से चलाइए.  एक कटोरी में 1 छोटी चम्मच कोर्न फ्लोर और 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल कर एक घोल बनाइए.

इस घोल को पेन में डाल कर अच्छे से 2 मिनट पकाइए.  सौस अच्छे से पक जाने पर इसमें चने डाल कर धीमी फ्लेम पर अच्छे से मिलाइए.  ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर इन्हें निकाल लीजिए, चटपटे चिली चना बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

चने को उबालते समय ज़्यादा नही पकाना है.

कोर्न फ्लोर डालने के बाद 5-7 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.

तलते समय फ्लेम तेज़ रखनी है और अच्छे गरम तेल में इन्हें तलना है.

चटपटे चिली चना Simple recipe of street style spicy- saucy Chilli Chana

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।