शीर पीरा - मिनटों में बनने वाली मिठाई Sheer Pira easy Recipe

📅 28 जनवरी 2021 👁 4.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

कुछ ही मिनटों में बनने वाली मिठाई के स्वाद का तो आनंद ही कुछ और है.  जब मन करे घर में इसे बना कर तैयार कर लीजिए.  इसलिय एक आसान विधि के साथ आज हम बनाने जा रहे हैं शीर पीरा जो बिल्कुल वाईट चौकलेट के स्वाद सी होती है.

शीर पीरा के लिए अवश्यक सामग्री Sheer Pira Ingredients

चीनी - Sugar - 1 कप 

दूध का पाउडर - Milk Powder - 2 कप

बादाम कतरन - Almond Flakes - 1 बड़े चम्मच

काजू कतरन - Cashew Flakes - 1 बड़े चम्मच

पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 1 बड़े चम्मचp

किशमिश - Raisin - 1 बड़े चम्मच

इलायची - Cardamom - 4

चाशनी बनाने की विधि Process of making Chashni

पेन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डाल कर चीनी के घुलने तक इसे पकाइए.  3-4 मिनट पका लेने के बाद इसे हल्का सा अपनी उंगली पर चिपका कर देखें अगर तार बन रहा होगा तो मतलब चाशनी बनकर तैयार हो गई है.  याद रखिए चाशनी बनाते वक्त फ्लेम एकदम तेज़ रहेगी.

शीर पीरा के लिए मिश्रन बनाने की विधि Process of making mixture for Sheer Pira

चाशनी की फ्लेम को एकदम धीमा करके पेन में थोड़ा-थोड़ा करके 2 कप मिल्क पाउडर डालिए.  घुटलियां हटाते हुए इसे चलाते हुए मिलाएं.  इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक चलाइए, फिर गाढ़ा होने पर इसमें 1 बड़े चम्मच बादाम कतरन, 1 बड़े चम्मच काजू कतरन, 1 बड़े चम्मच पिस्ता कतरन और 1 बड़े चम्मच कटे हुए किशमिश डाल कर मिलाएं.  अब अंत में कुटी हुई 4 इलाईची डाल कर इसे मिला दीजिए.

शीर पीरा बनाने की विधि Process of making Sheer Pira

ट्रे पर एक बटर पेपर रखकर इसपर हल्का सा घी लगाकर ग्रीस करिए.  बैटर को ट्रे पर डाल कर पुरी ट्रे में अच्छे से फैला दीजिए.  अब इसपर थोड़े से पिस्ता, किशमिश, बादाम और काजू डाल कर एक चम्मच की मदद से इन ड्राई फ्रूट्स को मिश्रन में दबाएं.

इसे फ्रिज में 2 घंटे के लिए जमाने रखें, समय पूरा होने पर शीर पीरा बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे अपने पसंद के आकार में काट कर मिठे शीर पीरा का आनंद उठाइए.

सुझाव Suggestions

ड्राई फ्रूट्स अपनी मर्ज़ी से कोई भी डाल सकते हैं.

शीर पीरा - मिनटों में बनने वाली मिठाई Sheer Pira easy Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।