पालक चना दाल – Palak Chana Dal – Spinach Split Pea Dal

दालें ही प्रोटीन की मुख्य स्रोत हैं, और प्रोटीन हम सभी की आवश्यकता है, इसलिये दाल हमारे रोज के खाने में होनी ही चाहिये. अलग अलग दालें, अलग अलग तरीके से बनाकर हम स्वाद और खाने की रुचि को बढ़ा लेते हैं. चना दाल पालक बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये आज हम चना दाल पालक (Palak Chana Dal) बनायें.
Read this recipe in English - Palak Chana Dal Recipe
आवश्यक सामग्री - ingredients for Palak Chana Dala
- पालक - 500 ग्राम (एक गड्डी)
- चने की दाल - 150 ग्राम (3/4 कप )
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - 1-2 टेबिल स्पून (आपकी इच्छा के अनुसार)
- हींग - 1 चुटकी
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लालमिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू - एक छोटा सा ( यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Palak Chana Dal
चने की दाल को धोइये और रात भर पानी में भिगोइये.( दाल को पहले से भिगोने से दाल जल्दी पक जाती और दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है).
पालक के पत्ते साफ कीजिये, 2 बार साफ पानी से धो लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. अब इस पालक को बरीक कतर लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डंठल तोड़िये, छीलिये और धोइये, पीस लीजिये.
दालों को दो तरीके से बना सकते हैं. कुकर में सीधे तड़्का लगा और मसाला तैयार करके, दाल और पालक डाल कर पका लें. या दाल और पालक कुकर में उबालें ओर तड़का अलग से तैयार करें दाल में मिलादें. दोंनो ही तरीके से दाल अच्छी बनती है, आपको जैसे आसानी लगे बना लीजिये.
हम यह दाल, कुकर में तड़का तैयार करके, उसमें दाल डाल कर सीधे बनायेंगे.
कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग जीरा डाल दीजिये, जब हींग जीरा भुन जाय तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल दीजिये जैसे ही ये भुन जाय, टमाटर हरीमिर्ची, अदरक का पेस्ट डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने हुए मसाले में कतरा हुआ पालक और चने की दाल डाल कर और 2 मिनिट मसाले के साथ भून लीजिये. दाल की मात्रा का चार गुना पानी (दाल एक कटोरी तो पानी चार कटोरी) डाल दीजिये, नमक और लालमिर्च डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेसर खतम होने पर ढक्कन खोलिये और देखिये दाल बन गई है, (पकी हुई दाल को यदि आप चमचे से नीचे गिरायें तो दाल और पानी एक साथ गिरते हैं). यदि दाल अधिक गाड़ी लग रही हो तो आवश्यकता अनुसार पानी गरम करके मिला लीजिये. दाल में गरम मसाला और नीबू भी मिला दीजिये.
पालक चना की दाल (Chana Dal Palak Curry) तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये, कटा हुआ हरा धनियां और घी डालकर सजाइये. गरमा गरम पालक चने की दाल (Spinach Split Pea Dal), चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज वाली पालक चने की दाल बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, घी में हींग, जीरा भुनने के बाद, कतरी हुई प्या डाल कर, हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद उपरोक्त विधि से पालक चना दाल बना लीजिये.
कमेंट (45)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thnx for d recipes
निशा: रिद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भवानी जी, हां मूंगदाल के साथ भी पालक बना सकते हैं, इसके लिये रेसिपी आप मेरे चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
निशा: इषा जी, हां, इसे उबालकर बनाते हैं.
निशा: परी जी, धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद. आप ऎसे ही रेसिपीज बनाते रहिए और अपने अनुभव हमारे साथ बांटते रहिए.
निशा: प्रेरणा जी, धन्यवाद.
निशा: चारु जी, हां, कर सकती है.
निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर दाल को 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
निशा: पाखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki sari recipe bahut achhi hoti hai. mughe ye janana h ki kya ham palak dal me lahsun dal sakte h agar ha to kab dale
Thank u so much .
निशा: डौली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
really very good
निशा: आनमिका जी आपको भी मेरा बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपूर्वा, बहुत बहुत धन्यवाद.
aj main nay dal palak banaya bht nice bana thank you
निशा: सिद्रा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा, दाल को अच्छी तरह देर तक फैटने पर बड़े सोफ्ट बनते हैं.