मावा मिश्री के लड्डू कैसे बनायें How to make Mawa Mishri Ladoo

मावा मिश्री के लड्डू कान्हा जी की तो पसंदीदा मिठाई है ही बल्की उनके भक्तों को भी यह मिठाई बेहद पसंद है. बड़े ही आसान तरीके से आज हम मावा मिश्री के लड्डू बनाकर तैयार करेंगे. इन्हें बनान बहुत ही आसान है और इनके लिए बहुत ही कम सामग्री चाहिए होती है जो आपकी रसोई में मौजूद भी है.
मावा मिश्री लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Mawa Mishri Ladoo
मावा - Mawa - 1.5 कप (300 गाम)
पनीर - Paneer - ¾ कप (150 ग्राम)
मिश्री - Mishri - 150 ग्राम
इलायची - Cardamom - 4 पिसी हुई
पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 1 छोटी चम्मच
मावा मिश्री लड्डू बनाने की विधि Process of making Mawa Mishri Ladoo
¾ कप (150 ग्राम) पनीर छोटा-छोटा ग्रेट करिए. अब कढ़ाही में 1.5 कप (300 ग्राम) मावा डाल कर अच्छे से भूनिए. मावा को थोड़ा सा हाथों से मसल कर कढ़ाही में डालें और फ्लेम को भी मीडियम ही रखें. मावा को लगातार चलाते हुए उसका रंग बदलने तक और घी छोड़ने तक भूनिए.
जब मावा घी छोड़ने लगे तो इसमें ¾ कप ग्रेट किए हुए पनीर डाल कर मिलाते हुए अच्छे से भूनिए. अब इन्हें ड्राई होने तक भूनें, फिर फ्लेम बंद करके थोड़ा सा गरम कढ़ाही में ही चला कर एक बाउल में निकाल कर ठंडा कर लीजिए.
मावा पनीर के ठंडा होने तक 150 ग्राम मिश्री को हल्का दरदरा कूट लीजिए. खलवट्टे में थोड़ी-थोड़ी मिश्री डाल कर कूट लीजिए. फिर एक छलनी से उसे छानिए, अब जो मोटा बच जाए उसे वापस से कूट कर छान लीजिए. इसी तरह सारी मिश्री कूट लीजिए.
मावा के ठंडा होने पर मिश्री को मावा पनीर में मिलाएं. याद रखिए गरम मावा पनीर में मिश्री को बिल्कुल नहीं मिलाना है. मिश्री को मावा पनीर में मिला कर इसमें 4 पिसी हुई इलायची डाल इस मिश्रन को अच्छे से हाथों से मिलाएं. मिला लेने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर इसके लड्डू बनाएं. इसी तरह सारे लड्डू बना लीजिए, और पिस्ता कतरन से इसे गार्निश कर लीजिए. मावा मिश्री लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे.
सुझाव Suggestions
पनीर और मावा भूनते वक्त फ्लेम को मीडियम रखें, फिर हल्का सा रंग बदलने तक और खुशबू आने तक इसे चलाते रहें.
जब मावा पनीर मिश्रन ठंडा हो जाए तभी मिश्री पाउडर को इसमें मिलाएं.
बाज़ार से सोफ्ट वाली खूजा मिश्री ही खरीदें, क्योंकी उसका पाउडर जल्दी से बन जाता है.
यह लड्डू फ्रिज में रखकर 10 दिन तक खा सकते हैं.
मावा मिश्री के लड्डू कैसे बनायें How to make Mawa Mishri Ladoo
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।