मखाने से बने फलाहारी मोदक How to make Makhana Falahari Modak

त्यौहारों पर बड़े मन से भक्त फलाहारी मोदक बना कर गणेश जी को भोग के रूप में अर्पित करते हैं. ये मखाने और ड्राई फ्रूट्स से बनाए जाते हैं. एक बहुत ही आसान विधि से आज हम मखाना फलाहारी मोदक बनाएँगे. इस आसान विधि के साथ आप इन्हें सिर्फ त्यौहारों पर ही नही बल्की ऐसे भी कभी भी बना सकते हैं. साथ ही क्योंकी ये फलाहारी हैं तो इन्हें व्रत के वक्त भी बना कर खाया जा सकता है.
मखाना मोदक के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Makhana Modak
मखाना - Makhana - 2 कप (40 ग्राम)
घी - Ghee - 1 छोटा चम्मच
बादाम - Almond - 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
काजू - Cashew - 2 बड़े चम्मच पिसे हुए
नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - 2 बड़े चम्मच
पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 1 बड़ा चम्मच
फुल क्रीम दूध - Full Cream Milk - ½ लीटर
चीनी - Sugar - ¾ कप (150 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 4 पिसी हुई
मखाना मोदक बनाने की विधि Process of making Makhana Falahari Modak
पेन में 2 कप मखाने डाल कर मीडियम फ्लेम पर सूखा 5 मिनट तक रंग बदलने तक भूनिए. भुन जाने के बाद इन्हें एक बाउल में निकाल कर उसी पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए. फिर इसमें 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए बादाम और 2 बड़े चम्मच दरदरे कुटे हुए काजू डाल कर हल्का सा भूनिए.
अब इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा डाल कर मिलाते हुए थोड़ा भूनिए. फिर इसमें 1 बड़े चम्मच पिस्ता कतरन डाल कर हल्का स मिश्रन को चला कर फ्लेम बंद करके एक प्लेट में निकाल दीजिए.
इसी पेन में ½ लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर तेज़ फ्लेम पर गरम कीजिए. उसके गरम होने तक भुने हुए मखाने मिक्सर जार में डाल कार पीस कर पाउडर बनाएं. याद रखिए दूध को चलाते रहना है. करीब 18 मिनट तक उसे चलाएं, फिर दूध में ¾ कप चीनी (अपने हिसाब से चीनी कम ज़्यादा भी डाल सकते हैं) डाल कर मीडियम फ्लेम पर चीनी घुलने तक दूध को चलाते हुए पकाएं.
चीनी पूरी तरह दूध में मिल जाने पर इसमें पीसा हुआ मखाना पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर मिलाते हुए पकाएं. अब इसमें 4 दरदरी कुटी इलाईची डाल कर एक थिक डो बनने तक चलाते रहें. फिर गैस बंद करके एक बाउल में निकाल कर ठंडा कर लीजिए.
डो ठंडा हो जाने पर मोदक का सांचे को घी से ग्रीस कीजिए. फिर थोड़ा डो लेकर उसे हाथ में मसल कर एक तरफ से पैना कर लीजिए. अब पैनी वाली तरफ से डो को सांचे में डाल कर अच्छे से भरिए, ताकी वो मोदक का अच्छे से आकार ले सके. अब सांचे को खोल कर मोदक निकाल लीजिए. इसी तरह बाकी मोदक भी बना लीजिए. मखाना मोदक बनकर तैयार हो जाएँगे.
सुझाव Suggestions
मखाना मोदक को बाहर रख कर 7 दिन तक और फ्रिज में रख कर 15-20 दिन तक खा सकते हैं.
मखाने से बने फलाहारी मोदक How to make Makhana Falahari Modak
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।