घर पर बने फलाफेल और हमस Homemade Falafel and Hummus Recipe

मिडल ईस्ट की डिश हमस फलाफेल भारतीय स्वाद के लिए एकदम सही है. इसलिए आज हम हमस फलाफेल बनाने जा रहे हैं. हमस एक क्रीमी सौस की तरह होती है और फलाफेल कुरकुरे कटलेट जैसे होते हैं. इन्हें खाकर आप एकदम खुश हो जाएँगे. इन्हें बनाने कि विधि भी बहुत ही आसान होती है, साथ ही इसकी पूरी सामग्री भी आपकी रसोई में ही मौजूद है.
हमस फलाफेल के लिये अवश्यक सामग्री Ingredients for Hummus Falafel
हमस के लिए For Hummus
काबुली चना - Kabuli Chana - 1 Cup (200 gms)
सफेद तिल - Sesame Seeds - ¼ Cup
नमक - Salt - 3/4 tsp
नींबू - Lemon - 1 small
जैतून तेल - Olive Oil - 3 tbsp
दही - Curd - 1
फलाफेल के लिये For Falafel
हरा धनिया - Coriander - ½ कप
लौंग - Cloves - 3
काली मिर्च - Black Pepper - 6
जीरा - Cumin Seeds - 1/2 tsp
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 tsp
अदरक - Ginger - 1/2 inch baton
हरी मिर्च -Green Chilli - 2
लाल मिर्च - Red Chilli - 1/4 tsp, coarsely ground
नमक - Salt - 1/4 tsp
हमस बनाने की विधि Process of making Hummus
रात भर भिगोए हुए 1 कप चने फूल कर 3 कप की मात्रा में हो गए होंगे. इनका पानी निकाल कर इसमें से 1 कप चने लेकर कुकर में डालिए, साथ ही इसमें एक कप पानी डालिए. अब एक सीटी आने तक इसे तेज़ फ्लेम पर उबालिए. सीटी आने के बाद फ्लेम को धीमा करके मीडियम फ्लेम पर इसे 6-7 मिनट तक पकाएं.
समय पुरा होने पर कुकर को साईड में रख कर एक पेन में ¼ कप सफ़ेद तिल डाल कर इनका रंग बदलने तक भूनिए. भुन जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. अब कुकर से चने निकाल कर इनका पानी अलग कर दीजिये.
मिक्सर जार में उबले हुए चने, भुने हुए सफ़ेद तिल, ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 निम्बू का रस और 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल डाल पीसिए. अब क्योंकी मिश्रन में सब सूखा ही मिलाया है, तो इसे पतला करने के लिए इसमें 1 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 बड़े चम्मच गाढ़ा दही डाल कर वापस पीसें, हमस बनकर तैयार हो जाएगा.
फलाफेल के लिए डो बनाने की विधि Process of making dough for Falafel
मिक्सर जार में बचे हुए काबुली चने, 2 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच जीरा, 8-10 काली मिर्च (अगर पाउडर हो तो ¼ छोटी चम्मच लीजिये), 1 छोटी चम्मच नमक और ½ कप कटा हुआ हरा धनिया (अगर पारसे है तो वो ले लीजिये) डालिए. अब बिना पानी डाले इन्हें हल्का दरदरा पीसें. इन्हें पीसने में वक्त लग जाता है क्योंकी यह सूखा पिस रहा होता है तो रुक-रुक कर इसे नीचे करते हुए पीसें.
अब इन्हें एक बाउल में निकाल कर इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन (बेसन से इसमे अच्छी बाइंडिंग आ जाती है) और ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा (इसे हटा भी सकते हैं) डालिए. पूरे मिश्रन को अच्छे से मिलाएं, फलाफेल के लिये डो बनकर तैयार हो जाएगा.
फलाफेल बनाने की विधि Process of making Falafel
हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा कर थोड़ा डो लीजिए. इसे मसल कर एक पेड़े के आकार में बनाएं. कढ़ाही में तेल गरम करके इनको तेल में डालिए, फिर हल्का भूरा होने तक इन्हें तलिए. सभी फलाफेल ऐसे बना लीजिये, फलाफेल बनकर तैयार हो जाएँगे.
इस तरह फलाफेल और हमस परोसने के लिए तैयार हो जाएँगे. हमस को एक प्लेट में डाल कर ऊपर 1 छोटे चम्मच जैतून का तेल और हल्की सी लाल मिर्च या चिली फ्लेक्स डालें. फिर फलाफेल के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिये.
सुझाव Suggestions
हमस के लिए चनों को अच्छी तरह से उबाल लीजिये और एकदम बारीक और क्रीमी टेक्शर आने तक उसे पीस लीजिये.
फलाफेल के लिये चने हल्के दरदरे पीसें और तलते समय फ्लेम मीडियम-हाई गरम होनी चाहिए.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।