बची ब्रेड से बना आसान नाश्ता - ब्रेड उपमा How to make Bread Upma with leftover bread

घर में बची हुई ब्रेड से स्नैक्स बना लेना काफी हद्द तक खाने को बर्बाद होने से बचा देता है.  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं ब्रेड उपमा जो हम बची हुई ब्रेड से ही बहुत ही आसानी से बनाएँगे. 

 

ब्रेड उपमा के लिये अवश्यक सामग्री Ingredients for Bread Upma

 

ब्रेड - Bread - 5 स्लाईस

दही - Curd - ½ कप

हल्दी पाउडर - Turmeric - ¼ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर Red Chilli Powder - ¼ छोटा चम्मच

तेल - Oil - 2 छोटे चम्मच 

सरसों - Mustard Seeds - ½ छोटा चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 बारीक कटी हुई

करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12

शिमला मिर्च - Capsicum - 1/2 

गाजर - Carrot - 2-3 बड़े चम्मच

नमक - Salt - ½ छोटे चम्मच

हरा धनिया - Coriander - 2-3 बड़े चम्मच

 

ब्रेड उपमा बनाने की विधि Process of making Bread Upma

 

5 ब्रेड की स्लाईस अपने हिसाब के आकार में काटिए.  फिर ½ कप दही में ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं (दही बहुत ज़्यादा ठंडा नहीं लेना है और ना ही ज़्यादा खट्टा).  

 

पेन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम करिए.  तेल गरम होने पर इसमें ½ छोटी चम्मच सरसों डाल कर थोड़ा कड़कने दीजिये.  भुन जाने के बाद इसमें 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 10-12 करी पत्ता, ½ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए गाजर डाल कर मीडियम फ्लेम पर इन्हें थोड़ा सा कुरकुरा होने तक भूनिए.  

 

सब्जियों के हल्के से भुन जाने पर फ्लेम बंद करके थोड़ा ठंडा होने पर इसमें दही डालें.  फ्लेम को धीमा करके मसाले और दही मिलाते हुए पकाएं.  याद रखिये इसे चलाते रहना है, और जब दही में उबाल आने लग जाए तब इसमें ½ छोटे चम्मच नमक मिलाएं.  अब इसमें कटी हुई ब्रेड डाल कर मसालों के साथ मिलाते हुए एक मिनट तक भूनिए. 

 

जैसे ही मसाले की कोटिंग ब्रेड के उपर आ जाए समझिये ये बनकर तैयार हो गया है, अब इनपर हरा धनिया डाल कर इन्हें परोस दीजिये.  इस तरह स्वदिश्ट ब्रेड उपमा बनकर तेयार हो जाएगा. 

 

सुझाव Suggestions

 

ब्रेड को अपने हिसाब से किसी भी आकार में काट सकते हैं. 

करी पत्ता ना हो तो हटा भी सकते हैं.

बची ब्रेड से बना आसान नाश्ता - ब्रेड उपमा How to make Bread Upma with leftover bread

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं