नारियल मखाना पाग Janmashtmi Special Coconut Makhana Paag Recipe

जन्माष्टमी में नारियल मखाना पाग खाना बहुत लोगों को पसंद होता है. कई घरों में इसे पूजा में चढ़ावे के लिए भी बनाया जाता है. आज खास मसालों के साथ हम बनाने जा रहे हैं नारियल मखाना पाग. यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आपको खाने में भी बहुत आनंद आएगा.
मखाना नारियल पाग के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Makhana Nariyal Paag
घी - Ghee - 4 बड़े चम्मच
मखाना - Makhana - 2 cup (50 ग्राम)
सूखा नारियल Dry Coconut - 2 कप (150 ग्राम)
चीनी - Sugar - 2 कप (450 ग्राम)
सफेद या काली मिर्च - White or black pepper - 1 छोटी चम्मच पीसी हुई
छोटी इलायची - Cardamom - 4 पीसी हुई
जायफल - Nutmeg - ½ ग्रेट किया हुआ
मखाना और नारियल भूनने की विधि Process of frying Coconut and Makhana
कढ़ाही में 4 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए. फिर इसमें 2 कप (50 ग्राम) मखाने डाल कर रंग बदलने तक अच्छे से भूनिए. मखाने भुन जाने पर इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिये. अब उसी कढ़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी डाल कर गरम करिए. फिर इसमें 2 कप (150 ग्राम) सूखा ग्रेटेड नारियल डाल कर रंग बदलने तक अच्छे से भून कर एक प्लेट में निकाल कर रख दीजिये.
चाशनी बनाने की विधि Process of making Chashni
कढ़ाही में 2 कप (450 ग्राम) चीनी और 1 कप पानी डाल कर मीडियम फ्लेम पर चीनी घुलने तक पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते हुए तार आने तक पकाएं. चीनी घुल जाने पर कुछ देर और पका कर एक बारी उंगली पर लगा कर देखें एक तार बनना चाहिए. इस प्रकार चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी.
नारियल मखाना पाग बनाने की विधि Process of making Coconut Makhana Paag
भुने हुए मखाने कूट कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. फिर चाशनी बन जाने पर फ्लेम धीमी करके इसमें भुने हुए मखाने और नारियल डालिए. इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 छोटी चम्मच सफ़ेद मिर्च, 4 पीसी हुई हरी इलायची और 1/2 ग्रेट किया हुआ जायफल डाल कर इन्हें अच्छे से मिलाएं. फिर एक प्लेट पर ग्रीस करके इस मिश्रन को उस प्लेट पर डालें, अब एक चम्मच की मदद से उसे दबाएं. अब आधे घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिये. अब अपने हिसाब से किसी भी आकार में काट लीजिए, इस तरह नारियल मखाना पाग बनकर तैयार हो जाएगा.
सुझाव Suggestions
चाशनी बनाते समय चेक करें की दो तार की चाशनी हो.
अगर कभी ऐसा लगे की पाग खिलने लगा है तो अलग से थोड़ी सी चाशनी बना कर पाग में मिला दीजिये.
पाग को बाहर ही रख कर 15 दिन तक खा सकते हैं.
नारियल मखाना पाग Janmashtmi Special Coconut Makhana Paag Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।