चौलाई का खास स्वादिष्ट साग Amaranth Saag Recipe

चौलाई सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होती है, और इससे बना हुआ साग उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है. आज हम बनाने जा रहे हैं आलू लाल चौलाई का साग जो बनाने में बहुत ही आसान है. चौलाई सर्दियों के मौसम में ही बनाई जाती है और बाज़ार में दो तरह की चौलाई मिलती है एक लाल चौलाई और एक सलेटी चौलाई. खाने में दोनों ही स्वादिष्ट होती हैं और सेहत के लिए भी दोनों ही काफी फायदेमंद होती हैं.
चौलाई के साग के लिए आवश्यक सामग्री Amaranth Saag ingredients
चौलाई - Amaranth Leaves - 500 ग्राम
हरी मिर्च - Green Chilli - 5 बारीक कटी हुई
अदरक - Ginger - 1.5 इंच ग्रेट किया हुआ
नमक - Salt - 1.5 छोटी चम्मच
आटा - Wheat flour - 1/4 कप
टमाटर - Tomato - 2 (100 ग्राम)
आलू - Potato - 3 उबले हुए (150 ग्राम)
घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1 छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - 2 पिंच
चौलाई बनाने की विधि Process of making Amaranth Saag
500 ग्राम चौलाई को अच्छी तरह से साफ़ करके इनकी मोटी डंडियां हटा कर इन्हे ज़्यादा से पानी में 2-3 बारी धो कर रख लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा पानी सूखने तक इन्हें सूखा लीजिए. सूखने के बाद चौलाई के कुछ पत्ते लीजिए उन्हें बीच में से काट कर एक साथ करके बारीक काट लीजिए. एक कुकर में कटी हुई चौलाई, 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1.5 इंच ग्रेट किया हुआ अगरक और साग में आलन डालने के लिए 1/4 कप आटे का पानी में पतला सा घोल बना कर डाल दीजिए.
अब इसमें 2 कप पानी, 1.5 छोटे चम्मच नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए. एक सीटी आने तक साग को तेज़ फ्लेम पर पकाएं. इस बीच 2 टमाटर के बीच का हिस्सा हटा कर छोटा-छोटा काट लीजिए. सीटी आने पर फ्लेम धीमी करके 5 सीटी आने तक साग को पकाएं.
5 सीटी आने के बाद गैस बंद करके कुकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए. फिर एक पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम करिए. घी गरम होने पर इसमें 3 उबले हुए आलू (आलूओं के 4 टुकड़े करते हुए इन्हें काट लीजिएगा) डाल कर चारों ओर से आलूओं को भूरा होने तक भूनिए. भुन जाने पर आलू को एक प्लेट में निकाल लीजिए. बचे हुए घी को तड़के के लिए पेन में ही रहने दीजिए.
पेन में रखे घी को गरम करके इसमें डालिए 1 छोटी चम्मच जीरा और 2 पिंच हींग. धीमी फ्लेम पर मसालों को भून कर इसमें कटे हुए टमाटर डालिए. हल्का भुन जाने पर 2 हरी मिर्च में हल्का सा चीरा लगाकर इसमें डाल कर भूनिए. टमाटर के हल्के से पक जाने पर फ्लेम बंद करके तड़के को सब्जी में डाल दीजिए.
एक बाउल में साग को निकाल कर ऊपर से डाल दीजिए भुने हुए आलू. इस तरह आलू लाल चौलाई साग बनकर तैयार हो जाएगा, इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
चौलाई को एकदम बारीक काटना है.
तड़के में टमाटर मिलाना न चाहें तो इसे हटा भी सकते हैं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।