साबूदाना मखाना नमकीन मीठा मिक्शर Sabudana Makhana Namkeen Mixture

📅 26 जनवरी 2021 👁 10.2 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

नमकीन खाने का सभी को बहुत शौक होता है और अगर यह नमकीन घर की बनी हेल्दी नमकीन हो तब तो जितनी खाओ उतनी कम है.  आज हम बनाने जा रहे हैं साबूदाना मखाना नमकीन मीठा मिक्शर.  ये बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है और इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है.  साथ ही इसे बहुत समय तक आप रख कर खा भी सकते हैं, लेकिन ये इतनी स्वादिष्ट बनेगी की इसे कुछ ही वक्त में ही आप खा कर ख़तम कर देंगे.

साबूदाना नमकीन के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Sabudana Namkeen Mixture

साबूदाना - Sago - 1 कप

मूंगफली - Peanuts - 1 कप

मखाना - Fox Nuts - 1 कप

नारियल - Coconut - 1 कप

किशमिश - Raisin - 1/2 कप

सेंधा नमक - Black Salt - 1.5 छोटे चम्मच

चीनी पाउडर - Sugar Powder - 4 बड़े चम्मच

साबूदाना तलने की विधि Process of frying Sabudana

कढ़ाही में तेल तेज़ गरम करिए. फिर 1 कप साबूदाने में से कुछ कढ़ाही में डाल कर फूल कर ऊपर आने तल तलने दीजिए.  ऊपर आते ही फ्लेम को थोड़ा सा कम करके इन्हें थोड़ा रंग बदलने तक तलिए.  याद रखिए इन्हें बीच-बीच में चलाते रहना है.  तलने के बाद इन्हें निकाल कर बाकी साबूदाने भी इसी तरह तल लीजिए.

मूंगफली तलने की विधि Process of frying Peanuts

उसी कढ़ाई में 1 कप मूंगफली डाल कर धीमी फ्लेम पर तलिए.  जैसे ही मूंगफली का रंग बदलने लगे और धीमी-धीमी खुशबू आने लगे इन्हें निकाल लीजिए.  याद रखिए इन्हें तलते वक्त थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है.

नारियल तलने की विधि Process of frying Coconuts

उसी कढ़ाई में 1 कप नारियल डाल कर मीडियम फ्लेम पर तलिए.  हल्का सा रंग बदलने तक इसे तल कर निकाल लीजिए.  याद रखिए लगातार नारियल को चलाते रहिए ताकी सभी एक समान तलें.

मखाने तलने की विधि Process of frying Makhana

इस कढ़ाई से तेल निकाल कर इसमें 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  तेल के गरम होने पर इसमें 1 कप मखाने डाल कर थोड़े से तेल में लगातार 5 मिनट तक चलाते हुए भूनिए.  जैसे ही इनका हल्का रंग बदलने लगे इन्हें निकाल लीजिए.

साबूदाना मखाना नमकीन मीठा मिक्शर बनाने की विधि Process of making Sabudana Makhana Namkeen Mixture

सारी चीज़ें भून कर तैयार करने के बाद एक बड़े बाउल में साबूदाना, मूंगफली दाना, नारियल और फिर मखाने डालिए.  फिर इसमें 1.5 छोटे चम्मच सेंधा नमक और 4 बड़े चम्मच बूरा या चीनी पाउडर डाल कर पुरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं.  इसके बाद इसमें 1/2 कप किशमिश डाल कर मिलाएं.  इस तरह साबूदाना मखाना नमकीन मीठा मिक्शर बनकर तैयार हो जाएगी.

सुझाव Suggestions

तेल जब अच्छा गरम हो तब साबूदाना डालिए और जब वो फूल कर ऊपर आ जाए तब फ्लेम को थोड़ा सा कम कर दीजिए.

साबूदाना को तेल में बबल कम होने तक और थोड़ा सा रंग बदलने तक तलें.

साबूदाना मखाना नमकीन मीठा मिक्शर Sabudana Makhana Namkeen Mixture

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।