आम का छुन्दा – Mango Chunda Recipe

📅 7 जुलाई 2008 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 70 कमेंट ★ 2.9 (5326)

Mango Chhunda

आम छुन्दा (Mango Chunda) पारम्परिक गुजराती डिश है. यह 2 प्रकार का होता है. एक मसाले वाला, यह रोटी परांठे किसी के से साथ बहुत पसन्द किया जाता है. और दूसरा एक दम मीठा छुन्दा. इसे बच्चे बहुत पसन्द करते हैं, रोटी, परांठे में लगा रोल बनाकर, या ब्रेड के साथ सैन्डविच बनाकर वे इसे बड़े प्यार से खाते हैं. तो आइये आज हम आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) बनायें.

Read - Mango Chunda Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Chhunda

  • आम - 5 (1 कि.ग्रा.) 
  • चीनी - 1.5 कि.ग्रा.  (7 कप)
  • बड़ी इलाइची - 4
  • बादाम - 8 -10 
  • पिस्ते -  1 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून 

विधि - How to make Mango Chhunda

chhunda_2_891229129.jpgआम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कई तरीके से बनाया जाता है.
1. कद्दूकस किये हुये आम और चीनी को मिला कर, कांच के कन्टेनर में भरकर, किसी पतले कपड़े से उसका मुंह बांध कर, धूप में रख दिया जाता है, रोजाना दिन में इस मिश्रण को 2 बार चमचे से चला दिया जाता है. यह छुन्दा 10-12 दिनों में तैयार हो पाता है, आमों का रस चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा सीरप तैयार कर लेता है और धूप में आम के टुकड़े भी नरम हो जाते हैं, बाद में बड़ी इलाइची और बादाम, पिस्ते और किशमिश डाल कर, इसे रख लेते हैं, और खाने के काम में लाते हैं..  यदि आपको मसाले वाला आम छुन्दा तैयार करना है तो उसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डाल देंगे बन गया मसाले वाला आम छुन्दा.  इस विधि व्दारा बनाये गये छुन्दा में रोजाना आपको ध्यान रखना पड़ता है, और आम छुन्दा बनाने में समय भी काफी लग जाता है.

2.  इस विधि में आम छुन्दा (Mango Chunda) हम गैस फ्लेम पर बनाते हैं.

3 माइक्रोवेव में भी आप यह आम छुन्दा बना सकते हैं.

विधि 2 और 3 से आम छुन्दा काफी कम समय में बन जाता है, अभी हम विधि न. 2 से गैस फ्लेम पर आम का मीठा छुन्दा बनायेंगे.
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धुले हुये आमों को थाली में रखकर पानी सुखा लीजिये, इन आमों को पीलर से छील लीजिये, इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये, आप अपने कद्दूकस से आमों को कस सकते है, और अपने फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं, लेकिन गुठली हटाना न भूलियेगा.

कद्दूकस किये हुये आम और चीनी मिला कर 10 - 12 घंटे के लिये एक प्याले में रख दीजिये.  प्रत्येक 3-4 घंटे बाद इस मिश्रण को चमचे से चला दीजिये.  कद्दू किये हुये आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.

इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस फ्लेम पर चमचे से चलाते हुये पकाइये.  करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है.  आप देखेंगे कि इसकी चाशनी में तार बनने लगे हैं (टैस्ट करने के लिये छुन्दा की थोड़ी सी चाशनी प्लेट पर टपकाइये ठंडा होने पर, 1-2 बूंद चाशनी अपने हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच रखकर चिपकाइये, आपको इसमें तार बनते दिखाई देंगे). गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.

छुन्दा में इलाइची और सारे मेवे मिला दीजिये.  आम छुन्दा बन चुका है, ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अब आपका या बच्चों का जब भी मन हो परांठे, चपाती या ब्रेड के साथ आम छुन्दा (Mango Chunda) निकालिये और खाइये.

 Mango Chunda Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (5326 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (70)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bharti ralhan
hello nishaji mai daily aapki website per jati hoon jis din nahi jati chain nahi aata. pls.masale wale mango chunda ki recipe de.
kavita
hello nishaji,please write aampapad recipe
Jyoti Arora
Nishaji,
Kya mango or sugar ko 10-12 hrs ke liye rakhna zaroori hei kya hum ise direct gas par nahi tyar kar sakte .

What is the useof dipping 10-12 hrs.
निशा: आम के टुकड़े मुलायम हो जाते हैं, चीनी भी घुल जाती है, गाड़ा करने के लिये गैस प्लेम पर पका लेते हैं. आप आम को चीनी डाल कर नहीं चाहती तो डायरेक्ट बना लीजिये, चीनी को घुलने तक आम को लगातार चलाते रहिये.
anita
this is nice recipe. It is tasty. But when I was small, we used to buy sweet mango pickle, it used to be dark brown colour,spicy, sweet and I think the mango pieces used to be dried first. Can you tell me what is this and can I get the recipe for this pickle. thanks.

निशा; अनीता में इस रैसिपी को लिखूगी, लेकिन अभी इसके लिये मुझे समय लगेगा.
monika
Hi
Can i use yellow mangoes which r half ripe n sour too instead of green ones.
mona mehta
we like it very much we often made but wtih out nuts but ur receipe is so delicious
neelam van kessel
kya aap masala chunda ki recepie dein saktin hein??

regards
neelam
neelam van kessel
kya aap masala chunda ki recepie dein saktin hein??

regards
neelam