आम का छुन्दा – Mango Chunda Recipe

आम छुन्दा (Mango Chunda) पारम्परिक गुजराती डिश है. यह 2 प्रकार का होता है. एक मसाले वाला, यह रोटी परांठे किसी के से साथ बहुत पसन्द किया जाता है. और दूसरा एक दम मीठा छुन्दा. इसे बच्चे बहुत पसन्द करते हैं, रोटी, परांठे में लगा रोल बनाकर, या ब्रेड के साथ सैन्डविच बनाकर वे इसे बड़े प्यार से खाते हैं. तो आइये आज हम आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) बनायें.
Read - Mango Chunda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Chhunda
- आम - 5 (1 कि.ग्रा.)
- चीनी - 1.5 कि.ग्रा. (7 कप)
- बड़ी इलाइची - 4
- बादाम - 8 -10
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Chhunda
आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कई तरीके से बनाया जाता है.
1. कद्दूकस किये हुये आम और चीनी को मिला कर, कांच के कन्टेनर में भरकर, किसी पतले कपड़े से उसका मुंह बांध कर, धूप में रख दिया जाता है, रोजाना दिन में इस मिश्रण को 2 बार चमचे से चला दिया जाता है. यह छुन्दा 10-12 दिनों में तैयार हो पाता है, आमों का रस चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा सीरप तैयार कर लेता है और धूप में आम के टुकड़े भी नरम हो जाते हैं, बाद में बड़ी इलाइची और बादाम, पिस्ते और किशमिश डाल कर, इसे रख लेते हैं, और खाने के काम में लाते हैं.. यदि आपको मसाले वाला आम छुन्दा तैयार करना है तो उसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डाल देंगे बन गया मसाले वाला आम छुन्दा. इस विधि व्दारा बनाये गये छुन्दा में रोजाना आपको ध्यान रखना पड़ता है, और आम छुन्दा बनाने में समय भी काफी लग जाता है.
2. इस विधि में आम छुन्दा (Mango Chunda) हम गैस फ्लेम पर बनाते हैं.
3 माइक्रोवेव में भी आप यह आम छुन्दा बना सकते हैं.
विधि 2 और 3 से आम छुन्दा काफी कम समय में बन जाता है, अभी हम विधि न. 2 से गैस फ्लेम पर आम का मीठा छुन्दा बनायेंगे.
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धुले हुये आमों को थाली में रखकर पानी सुखा लीजिये, इन आमों को पीलर से छील लीजिये, इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये, आप अपने कद्दूकस से आमों को कस सकते है, और अपने फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं, लेकिन गुठली हटाना न भूलियेगा.
कद्दूकस किये हुये आम और चीनी मिला कर 10 - 12 घंटे के लिये एक प्याले में रख दीजिये. प्रत्येक 3-4 घंटे बाद इस मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. कद्दू किये हुये आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.
इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस फ्लेम पर चमचे से चलाते हुये पकाइये. करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है. आप देखेंगे कि इसकी चाशनी में तार बनने लगे हैं (टैस्ट करने के लिये छुन्दा की थोड़ी सी चाशनी प्लेट पर टपकाइये ठंडा होने पर, 1-2 बूंद चाशनी अपने हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच रखकर चिपकाइये, आपको इसमें तार बनते दिखाई देंगे). गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
छुन्दा में इलाइची और सारे मेवे मिला दीजिये. आम छुन्दा बन चुका है, ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अब आपका या बच्चों का जब भी मन हो परांठे, चपाती या ब्रेड के साथ आम छुन्दा (Mango Chunda) निकालिये और खाइये.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
बहुतअच्छा लगा।
निशा: आयूषी जी, छुन्दा को अधिक पकाने से एसा होता है, आप उसे हल्का कम पकायें, उस समय वह पतला लगता है, लेकिन बाद में वह ठीक हो जाता है.
निशा: दीपा जी, आप इसे प्लास्टिक कन्टेनर में तो नहीं बना रही हैं, इसे कांच या चीनी मिट्टी कन्टेनर में बनाना होता है, अगर आपको लग रहा है कि यह खराब हो रहा है तब आप इसे अभी स्टील या हार्ड आयरन की कढ़ाई में बना कर तैयार कर लीजिये.
निशा: पूनम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. यह जानकर अच्छा लगा.
निशा: विभा जी, आप इसमें थोडा़ पानी डाल कर पका कर इसे पतला कर सकती हैं.
Aabhar dhanyavad
Ashok
निशा: अशोक जी, आप चीनी के बदले गुड़ का उपयोग करके उपरोक्त विधि अनुसार इसे बना सकते हैं.
Can we use chini wala murdwan
निशा: मंदीप जी, उसे भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: ललित जी, नमक और मिर्च आप अपने स्वादानुसर उपयोग कीजिए और 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर का उपयोग करें.
निशा: गौरंग जी, थोड़े से आम का छुन्दा बिना नमक के बनायें और मिलाकर हल्का सा पका लीजिये, नमक एडजैस्ट हो जायेगा.
निशा: चादनी जी, पानी को पहले 5-7 मिनिट तक उबाले< इसके बाद छुन्दा में मिलायें, छुन्दा खराब नहीं होगा.
Ye recipe badi tasty lag rhi h,
Mango jam jesi........
Par m chini km hi use krti hu ..,....
Kya hum isme chini ki jagah gurh mila sakte hn....
Thank you
निशा: मोनिका जी, आप इसे गुड़ डालकर बना सकते हैं.
निशा: चंद्रिका जी, शक्कर के अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है. प्लीज आप आम का मुरब्बा बनाने का वीडियो देख लीजिये, आप अच्छा मुरब्बा बना लेंगी.
12 ghante chod diya fir jb flame pe pakaya to uska pani sukha nahi baad me taste kiya to zala sa taste aaya fir jb thanda hua wo bikul hard ho gaya main kya kru use thik krne k liye
निशा: रानी जी, थोड़े और आम ग्रेट कर, पकाकर उसमें मिला सकते हैं, 2 टेबल स्पून पानी उबालकर मिला सकते हैं और 2 टेबल स्पून सिरका मिला सकते हैं, ये सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: sgisji, किसी भी रायते को स्टील के बर्तन में बनाया जा सकता है.
निशा: रैसिपी को ध्यान से पढे़ ओर उसके अनुसार आप भी इसे अच्छे से बना लेंगे.
निशा: अली जी, रैसिपी को पढ़िये और विडियो को देखिये मम्मी की मदद से आप बहुत अच्छे से इसे बना लेंगे.
निशा: अब्दुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे नट्स के बिना भी बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मै जल्द ही मसाला छुन्दा बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
hi nisha ji.......apki dishes bhut tasty n simple to cook hoti h....thaku so much for sharing :)
mera ek sawal tha mene aam ka chunda banaya par wo to jamne laga hai....to uska koi solution hai kya ...plz help
ye aam ka chhunda kai dino tak khrab na ho uske liye kya krna chahiye???
Plz reply me;Thank you
Maine meetha chunda bnaya but usme sugar jayada ho gyi. Bout jayada meetha ho gya hai use thik krne ka koi tarika btaye. pls jaldi btaiyega
Waiting............